रवि सैनी की टीम ने फिर किया कमाल, मात्र 6 घंटे में दो गुमशुदा नाबालिग को किया सकुशल बरामद

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,काशीपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस की मुस्तैदी और संवेदनशील कार्यशैली का एक और मजबूत उदाहरण सामने आया है। अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में कोतवाली आईटीआई पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर दो गुमशुदा नाबालिगों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस तेज कार्रवाई ने न केवल पुलिस की कार्यकुशलता को साबित किया, बल्कि आमजन में भरोसा भी और मजबूत किया है।

सूचना मिलते ही एक्शन मोड में आई पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल रवि कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना देर किए ऑपरेशन शुरू कर दिया। गुमशुदगी जैसे संवेदनशील मामले को देखते हुए टीम ने तत्काल इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया और संभावित स्थानों पर दबिश दी।
तकनीक और सतर्कता का बेहतरीन तालमेल
तलाश के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। साथ ही Dial 112 से मिली अहम सूचनाओं को आधार बनाते हुए नाबालिगों की सटीक लोकेशन ट्रेस की गई। तकनीकी इनपुट और जमीनी कार्रवाई के बेहतर समन्वय ने पुलिस को कम समय में ही सफलता दिला दी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र में ‘मीट -मांस पर लॉकडाउन’ ! ईदगाह फैसले के बाद रुद्रपुर में नगर निगम का कड़ा फरमान

6 घंटे में मिला नतीजा, परिजनों में लौटी खुशी

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्चों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। कई घंटों की बेचैनी के बाद घरों में खुशी का माहौल लौट आया।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले दुष्यंत की एंट्री से गरमाई सियासत, भाजपा को मिलेगा फायदा या चारों खाने होगी चित?

इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि ऊधमसिंहनगर पुलिस गुमशुदगी जैसे मामलों में अब पूरी गंभीरता और तेजी के साथ काम कर रही है। एसएसपी के निर्देशन में जिले की पुलिस टीम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है और आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।