रुद्रपुर: मां के साथ सोई 9 वर्षीय मासूम से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म; जाग होने पर महिला ने आरोपी को दबोचा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर के खेड़ा क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक मां के साथ सो रही नौ साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। घटना गुरुवार रात की है, जब पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहने वाला राहुल चौहान नामक युवक चुपके से उनके कमरे में घुस आया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब आरोपी का पैर सो रही महिला के पैर से टकराया, जिससे उसकी नींद खुल गई। अपनी बेटी को आरोपी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखकर महिला ने बहादुरी दिखाते हुए शोर मचाया और भाग रहे आरोपी को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कहां है काशीपुर का व्यापार मंडल... कहां है व्यापारियों की आवाज? जीएसटी कार्रवाई के बाद व्यापारियों में उबाल

शोर सुनकर आसपास के लोग और आरोपी के परिजन मौके पर एकत्र हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को हिरासत में ले लिया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं, जिसमें घटनास्थल से आरोपी की शर्ट का टूटा हुआ बटन भी बरामद हुआ है, जो अपराध के समय हुए संघर्ष की पुष्टि करता है।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी की छापेमारी से भड़का इलेक्ट्रिकल्स व्यापारियों का गुस्सा, दुकानें बंद कर एमपी चौक पर किया प्रदर्शन

एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि साक्ष्यों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के निवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  तुलसी देवी हत्याकांड: वारदात के बाद सिमलचौरा के जंगलों में छिपा आरोपी राजे सिंह गिरफ्तार, गांव में पसरा मातम
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad