ऐसे खतरनाक और कातिल मां-बेटे से भगवान बचाए: अपनी ही बेटी की काट डाली गर्दन, बोले-उसकी हत्या करना जरूरी थी’
4 दिन पहले अजमेर के श्रीनगर इलाके में कुएं में एक विवाहिता के शव मिलने के मामले में अजमेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना में मृतका विवाहिता के मां और भाई को गिरफ्तार किया है।

मां ने तो अपनी बेटी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतारा। और सगे भाई ने ही मौत होने के बाद शव को कुएं में फेंका।
सनसनीखेज वारदात का ऐसे हुआ खुलासा
मामले में पुलिस ने शांति और हनीफ को गिरफ्तार किया है। दरअसल गांव में शव मिलने के बाद गांव वालों ने कहा कि लड़की का गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या की गई है। लेकिन जब पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो पुलिस को ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला कि जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि लड़की का गैंगरेप हुआ है।
मां ने बताया किस वजह से बेटी को मारना पड़ा
लेकिन जब पुलिस ने मृतका की मां शांति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी बेटी सोनू की शादी बचपन में ही अजमेर के एक ग्रामीण इलाके में कर दी थी। लेकिन बालिग होने के बाद भी सोनू अपने ससुराल नहीं जा रही थी। और फोन पर पूरे दिन किसी दूसरे लड़के से बाते करती रही थी। शांति ने अपनी बेटी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी।
बेटी की हत्या के बाद भाई और मां ने रची फिल्मी कहानी
25 अप्रैल को शांति ने अपनी बेटी से परेशान होकर उसपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद शांति ने अपने बेटे हनीफ के साथ मिलकर अपने घर के पास बने कुएं में शव को फेंक दिया। और उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। और इस तरह से बर्ताव करने लगे कि दोनो को जैसे कुछ पता ही नही हो। लेकिन अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

