नैनीताल: भारी बारिश के अलर्ट के कारण 6 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

खबर शेयर करें -

नैनीताल: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर नैनीताल जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 6 अगस्त 2025 (बुधवार) को जनपद नैनीताल सहित राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा का ‘अलर्ट’ जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैसे लाओगे नम्बर 1 का अवार्ड जब नेताजी के बोर्ड के आगे ही रोज सजता है कूड़े का दरबार! काशीपुर में स्वच्छता की राह में रोड़ा बना वार्ड 18-19 का मुख्य द्वार

इस संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए, जिलाधिकारी वंदना ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए एक दिन का अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार, जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त 2025 को बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बाली की पैरवी पर धामी ने दिखाई दरियादिली, पूरे उत्तराखंड के व्यापारियों को 150% से 15% शुल्क की बड़ी राहत!

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यकता पड़ने पर अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
Ad