नैनीताल: भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते 5 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी (4 अगस्त 2025): उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के मद्देनजर नैनीताल जिला प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर की ऐतिहासिक धरोहर द्रोणा सागर को अब मिलेगा नया स्वरूप, द्रोणासागर के विकास के लिए महापौर दीपक बाली एक्शन मोड में

इस चेतावनी को देखते हुए, जिलाधिकारी वंदना ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त 2025 को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया गया है ताकि भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसे संभावित खतरों से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिन्दुखत्ता की बेटियों का जलवा: दो छात्राओं ने जीते पदक, शासन से मिलेगी खेल छात्रवृत्ति

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी आपदा की सूचना या सहायता के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 05942-231178, 231179 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार में भीषण सड़क हादसा: नौ स्कूली बच्चों से भरी वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की भिड़ंत, चालकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Ad