उत्तराखंड के स्कूलों में बढ़ेगा पढ़ाई का समय, शैक्षणिक सत्र में भी हुई बढ़ोतरी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए राज्य सरकार ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत, राज्य स्तरीय टास्क फोर्स ने एक नई पाठ्यचर्या को मंजूरी दी है, जिसके अनुसार अब स्कूलों में छात्रों के लिए प्रतिदिन पढ़ाई का समय आधा घंटा बढ़ा दिया गया है।


 

शैक्षणिक दिवस 220 से बढ़कर 240 हुए

 

इस नई व्यवस्था के तहत, अब शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों के संचालन के दिनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। पहले साल में 220 दिन कक्षाएं संचालित होती थीं, जिसे बढ़ाकर अब 240 दिन कर दिया गया है। इसके अलावा, सर्दियों में जहाँ विद्यालय का समय 5 घंटे 20 मिनट था, वहीं गर्मियों में 4 घंटे 50 मिनट निर्धारित था। अब इन दोनों समय में 30 मिनट की बढ़ोतरी की गई है। यह नई समय सारिणी कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए लागू होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सीएम धामी की हाईलेवल समीक्षा बैठक: सड़कों पर नमाज बर्दाश्त नहीं, तय स्थलों पर ही हो धार्मिक गतिविधियां; चारधाम यात्रा को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश

 

नई पाठ्यचर्या में शामिल हैं कई महत्वपूर्ण बदलाव

 

राज्य स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा अनुमोदित इस नई पाठ्यचर्या में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

  • परीक्षा और मूल्यांकन के लिए पहली बार 20 दिन निर्धारित किए गए हैं।
  • सह-शैक्षणिक गतिविधियों और ‘बस्ता रहित दिवसों’ के लिए भी 10-10 दिन तय किए गए हैं।
  • इस पाठ्यचर्या को पाँच भागों में विभाजित किया गया है, जिसमें स्कूली शिक्षा के उद्देश्य, पर्यावरणीय संवेदनशीलता, विषय-आधारित मानक, विद्यालयी संस्कृति और समुदाय की भूमिका जैसे पहलुओं पर जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं दौरे पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ के हाईटेक मीडिया सेंटर का शिलान्यास; खटीमा को दी ₹89 लाख की विकास योजनाओं की सौगात

अपर निदेशक एससीईआरटी, पदमेंद्र सकलानी के अनुसार, इस कदम से विद्यार्थियों को अधिक अध्ययन का समय मिलेगा और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण: पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी आज होंगे 'पद्म भूषण' से सम्मानित, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सौंपेंगी पदक