सरकारी स्कूलों में अब हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी मिलेगी विज्ञान की किताब

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में अब विज्ञान विषय की किताबें हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा सचिव ने इस संबंध में विद्यालयी शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिया है।


 

मौजूदा सत्र में ही उपलब्ध होंगी किताबें

 

यह भी पढ़ें 👉  एमआईईटी कुमाऊँ में हरेला पर्व पर उमंग: एनएसएस इकाई ने किया वृक्षारोपण, लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

जारी आदेश के अनुसार, कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों के लिए मौजूदा शैक्षणिक सत्र में ही दोनों भाषाओं में विज्ञान की किताबें प्रकाशित कर उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, यह निर्णय तब आया है जब शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पाँच महीने बीत चुके हैं और अभी भी कई स्कूलों में कुछ विषयों की किताबें नहीं पहुँच पाई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में शर्मनाक करतूत: मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो 7 महीने बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

बताया गया है कि कई जगहों पर संकुल केंद्रों पर किताबें डंप पड़ी हैं, जबकि खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभाग को यह जानकारी दे दी है कि सभी छात्रों को किताबें मिल चुकी हैं। अब जाकर विज्ञान विषय की किताबों को अंग्रेजी में छापने का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला: श्री रामलीला कमेटी की बैठक में आय का हुआ अनुमोदन, जल्द होगा टिन शेड का शिलान्यास
Ad