रामनगर: बरसाती नाले में बाइक सवार के बहने की आशंका, बाइक बरामद, युवक की तलाश जारी

खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ जनेरिया बरसाती नाले में एक बाइक सवार के बह जाने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुँचकर बाइक बरामद कर ली है, लेकिन युवक का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।


 

कैसे हुआ हादसा?

 

आज, 7 सितंबर को जिला कंट्रोल रूम के माध्यम से रामनगर प्रशासन को सूचना मिली कि रामनगर-भंडारपानी मार्ग पर स्थित जनेरिया नाले में एक बाइक के साथ कोई व्यक्ति बह गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

रामनगर की तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि पानी का स्तर कम होने का इंतजार करने के बाद टीम नाले में उतरी और कुछ दूरी पर बाइक (नंबर UK 18 T 3203) बरामद कर ली गई। हालांकि, बाइक सवार का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

लोगों को नाले से दूर रहने की अपील

 

तहसीलदार मनीषा मारकाना ने बताया कि बाइक के रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसके लिए सर्च अभियान जारी है। वहीं, प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में उफनते हुए नालों को पार करने की कोशिश न करें, क्योंकि पहाड़ों में थोड़ी सी बारिश से भी सूखे नाले खतरनाक हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गीजर ठीक करने के बहाने घर में घुसा इलेक्ट्रीशियन का मददगार, बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर अलमारी से उड़ाए सोने के गहने; पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Ad