रामनगर : नहर में बहते गुलदार को देख दहशत, वीडियो वायरल, वन विभाग ने चलाया सर्च ऑपरेशन

खबर शेयर करें -

 


राजू अनेजा,रामनगर । कॉर्बेट की तराई में शुक्रवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गुलदार बड़ी नहर के तेज बहाव में बहता हुआ नजर आया। भवानीगंज क्षेत्र के पास का यह दृश्य स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अचानक सामने आए नजारे को देख लोग दहशत में आ गए।

वीडियो में गुलदार पानी की तेज धार से जूझता नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार किसी ने गुलदार को इस तरह नहर में संघर्ष करते देखा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

वन विभाग अलर्ट
तराई वेस्ट डिवीजन के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्या ने बताया कि गुलदार बेहतरीन तैराक होते हैं और संभावना है कि वह सुरक्षित जंगल की ओर निकल गया होगा। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन गुलदार का कोई सुराग नहीं लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन

लोगों से अपील
वन विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नहर किनारे न जाएं और अफवाहें फैलाने से बचें। यदि गुलदार कहीं दिखाई दे तो तत्काल सूचना दें। विभाग लगातार इलाके पर नजर रखे हुए है।

इस घटना के बाद रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में दहशत और चर्चा का माहौल है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे होने के कारण यहां अक्सर जंगली जानवर आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार: संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में कच्चे मांस की बिक्री और ऑनलाइन डिलीवरी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध; ज्वालापुर भी आया दायरे में, उल्लंघन करने पर पहली बार 50 हजार व दूसरी बार एक लाख रुपये जुर्माना

 

Ad