रेलवे द्वारा किये जा रहे सीमांकन के विरोध में हाथी खाना पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा, जनता को दिया हर घड़ी साथ निभाने का भरोसा

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा हाथी खाना क्षेत्र में किए जा रहे सीमांकन कार्य के विरोध में क्षेत्रवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इधर रेलवे के अड़ियल रवैये के विरोध में  वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा हाथी खाना पहुंच कर क्षेत्रवासियों से जनसंवाद किया तथा स्थानीय निवासियों की पीड़ा को समझते हुए उनकी हर लड़ाई में कंधे के साथ कंधा लगा कर खड़े रहने का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “मैं क्षेत्र की जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ा हूं। किसी भी अन्याय या जनविरोधी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि रेलवे प्रशासन जबरन सीमांकन कर लोगों के निवास और जीवन को प्रभावित करता है, तो मैं सबसे पहले उनके खिलाफ आवाज उठाऊंगा। बोरा ने कहा कि यहां के लोग दशकों से बसे हैं, उनके पास मकान, जमीन और पहचान है। अब कोई भी सरकारी तंत्र अगर उन्हें उजाड़ने की साजिश करेगा, तो उसे जनता की दीवार से टकराना पड़ेगा।इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ निवासी इसरार खान, इमरान खान, निसार खान, अख्तर खान, मनोज मौर्य, शोएब खान, आजाद खान, इकराम खान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आज होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन, संकल्प बैंक्वेट हॉल में जुटेंगे जिलेभर के प्रतिनिधि; अध्यक्ष मुकेश बोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

 

 

 

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  जब नाम ही दीपक है, तो काशीपुर में अंधियारा कैसे टिकेगा! बाली की स्वच्छता मुहिम को पलीता लगाने वालों की अब खुलेगी पोल

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें