सनसनीखेज वारदात: सिर पर वार कर कलयुगी बेटे ने की मां की नृशंस हत्या, हत्या के बाद आरोपी फरार

खबर शेयर करें -

टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक की ग्राम पंचायत कोटी खास से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपनी 53 वर्षीय मां डुग्गा देवी (गुड्डी) पत्नी स्वर्गीय गुलाब सिंह के सिर पर जानलेवा प्रहार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। बुधवार सुबह काफी देर तक जब डुग्गा देवी घर से बाहर नहीं दिखीं, तो ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा, जहां उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतका के सिर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल कर लाखों ऐंठने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार; 1 लाख नकद और कार बरामद

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे कृष्ण सजवान की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे अजय सिंह सजवाण (32 वर्ष) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह विदेश और इंदौर के होटलों में काम कर चुका है तथा लगभग एक महीने पहले ही नौकरी छोड़कर गांव लौटा था। वह अक्सर कई-कई दिनों तक घर से गायब रहकर जंगलों में भटकता रहता था। आरोपी की पत्नी व बच्चे श्रीनगर में रहते हैं, जबकि छोटा भाई दुबई में कार्यरत है। एसएसपी के निर्देश पर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और वन विभाग की संयुक्त टीमें जंगलों और संभावित ठिकानों पर सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मां के प्रेमी ने नशीली दवाएं देकर किशोरी से महीनों किया दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने पर खुली करतूत; पुलिस ने आरोपी नजीर को दबोचा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल: PPS कैडर के 12 अफसरों के तबादले; शेखर सुयाल बने एएसपी सिटी देहरादून तो हरबंस सिंह को मिली हल्द्वानी की कमान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें