उत्तराखंड में कई सरकारी स्कूलों के नाम बदले गए, कई विकास परियोजनाओं को भी मिली मंजूरी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर से कई सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। इससे पहले भी सरकार ने कुछ जगहों और स्कूलों के नाम बदले थे, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। अब नए नामों के साथ सरकार ने कई विकास परियोजनाओं और उनके बजट को भी अनुमति दे दी है।


 

इन स्कूलों के नाम बदले गए

 

उत्तराखंड सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न स्कूलों के नाम बदले हैं:

  • राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट, पौड़ी गढ़वाल किया गया है।
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैंद्रथ (चकराता), देहरादून का नाम बदलकर पंडित साईराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैंद्रथ, (चकराता), देहरादून किया गया है।
  • राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल अब स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव, पौड़ी गढ़वाल के नाम से जाना जाएगा।
  • यूएसआईसीी डीडीहाट, पिथौरागढ़ अब स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री माधो सिंह जंगपांगी यूएसआईसीी डीडीहाट, पिथौरागढ़ के नाम से जाना जाएगा।
यह भी पढ़ें 👉  धारचूला: खाई में कार गिरने से पूर्व सैनिक कमल राम की मौत; दो साथी गंभीर रूप से घायल, पुलिस जाँच में जुटी

 

कई योजनाओं और उनके बजट को भी मिली अनुमति

 

स्कूलों के नाम बदलने के साथ ही सरकार ने कई योजनाओं और उनके बजट को भी अनुमति दी है:

  • उत्तराखंड जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अनुरक्षण के अंतर्गत पंपिंग पेयजल योजनाओं, नगरीय पेयजल योजनाओं और ग्रामीण पेयजल योजनाओं के अनुरक्षण हेतु ₹62 करोड़
  • चंपावत जिले के पाटी विकासखंड में मल्टी लेवल पार्किंग एवं बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण कार्य हेतु ₹11.04 करोड़
  • अल्मोड़ा जिले के विधानसभा क्षेत्र जागेश्वर में चितई पेटशाल भेटाडगी मोटर मार्ग (पेटशाल-बमनस्वाल-सुवाखान) को मोटर मार्ग में परिवर्तित करते हुए पुनर्निर्माण/सुधार, डामरीकरण कार्य हेतु ₹4.66 करोड़ की स्वीकृति।
  • ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में चकरपुर-घनसारा मार्ग पर स्थानीय लेवड़ा नदी पर स्पान पुल एवं पहुँच मार्ग के निर्माण हेतु ₹2.83 करोड़
  • रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ विकासखंड में ओंकारेश्वर मंदिर के निकट कार पार्किंग निर्माण हेतु ₹1.16 करोड़
  • उत्तरकाशी जिले के जानकीचट्टी के निकट गंगनई (गरम पानी) में टनल पार्किंग की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाने हेतु ₹3.18 लाख
  • मुख्यमंत्री ने ऊधम सिंह नगर जिले के बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में सरदार नगर-बाजपुर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी मोटर मार्ग पर लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण की भी मंजूरी दे दी है।
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: फल देने वाले बगीचे पर चली आरी; 12 बीघा में 50 से ज्यादा आम-लीची के पेड़ों का अवैध कटान, भूमाफियाओं पर शक

 

सीएम धामी खटीमा दौरे पर

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज (24 जुलाई) खटीमा के दौरे पर थे। खटीमा में सीएम धामी ने पंचायत चुनाव में अपना वोट डाला और अपने गृह क्षेत्र में जनता की समस्याएँ भी सुनीं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: तेज रफ्तार बाइक ने 4 साल की मासूम को कुचला; इलाज के दौरान 'ईशानवी' की मौत

क्या आपको लगता है कि इस तरह के नाम परिवर्तन से स्थानीय पहचान और इतिहास पर कोई प्रभाव पड़ता है?