धारचूला में शर्मनाक करतूत: मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो 7 महीने बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला विकासखंड से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी की हैवानियत का शिकार हुई पीड़िता जब गर्भवती हो गई और उसने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया, तब जाकर इस पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  इंग्लैंड में बेटा- बहु , बाजपुर में अकेली मां... आधी रात घर में घुसे चोर, 5 लाख के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब बीते जून महीने में छात्रा को पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला महिला अस्पताल ले गए। वहाँ चिकित्सकीय जांच में डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मूक-बधिर होने के कारण पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद से छात्रा की काउंसलिंग कराई। बीते 6 जुलाई को पूछताछ के दौरान पीड़िता ने इशारों-इशारों में अपनी आपबीती बयां करते हुए बताया कि गाँव के ही एक 19-20 वर्षीय युवक ने उसे टीवी देखने के बहाने अपने घर बुलाया था। जहाँ आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे को विदेश भेजने के नाम पर बड़ी ठगी: मोटाहल्दू के ग्रामीण से हड़पे 5.15 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

धारचूला के प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयानों और इशारों में दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन दबिश दे रही हैं। इधर, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद परिजन मूक-बधिर छात्रा और उसकी नवजात बच्ची को लेकर घर चले गए हैं तथा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। इस बीच, क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस घिनौने कृत्य पर भारी आक्रोश जताते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ई बायोटोरियम नेटवर्क का भव्य सेमिनार: एमडी सागर जोशी ने दी बायोमैग्नेटिक हेल्थ थेरेपी की जानकारी, सहयोगियों को मिला सफलता का मंत्र
Ad