
राजू अनेजा,रुद्रपुर। मुख्यमंत्री धामी के गृह जिले में शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जिस उम्र में बच्चों के हाथ में किताबें होनी चाहिए, उसी उम्र में एक मासूम छात्र को गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ा कर दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि यह सब भरी बारिश के बीच हुआ।
रुद्रपुर रम्पुरा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय का कक्षा पांच का छात्र परीक्षा देने के बाद सीधे गैस एजेंसी पहुंचा। स्कूल ड्रेस में खड़ा यह बच्चा बारिश में भीगते हुए सिलेंडर के लिए अपनी बारी का इंतजार करता रहा। मौके पर मौजूद लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो वे भी हैरान रह गए।
बातचीत में छात्र ने बताया कि वह अपने घर के लिए नहीं, बल्कि स्कूल में बनने वाले मिड-डे मील के लिए सिलेंडर लेने आया है। स्कूल में गैस खत्म होने के बाद शिक्षकों ने खुद आने के बजाय छात्र को ही भेज दिया।
यह घटना कई सवाल खड़े करती है—क्या स्कूलों में अब बच्चों से ऐसे काम लेना आम हो गया है? क्या जिम्मेदारों को बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की कोई चिंता नहीं रह गई है?
बारिश में भीगते इस छात्र की तस्वीर ने न केवल व्यवस्था की लापरवाही उजागर की, बल्कि यह भी दिखाया कि कैसे मासूमों पर जिम्मेदारियों का बोझ डाला जा रहा है।
मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कटाक्ष:
जब जिम्मेदार ही जिम्मेदारी से बचने लगें, तो बोझ आखिर मासूम कंधों पर ही आता है…
ताजा खबर
- चौराहों पर त्रिशूल-डमरू, स्कूलों में मौत का झूलता पंखा! क्या बच्चों की सुरक्षा से बड़ा है सौंदर्यीकरण?
- संडीला को नया जिला बनाने की कवायद तेज, राजस्व परिषद ने हरदोई DM से मांगी रिपोर्ट
- गो-तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में तस्कर के पैर में लगी गोली
- “काशीपुर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल, तीन नए ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी कमान”
- सीलबंद रस के पैकेट में निकला मरी हुई छिपकली का बच्चा, नाश्ते के वक्त परिवार के उड़े होश, जांच में जुटा खाद्य विभाग
- नैनीताल: नशे में धुत यूपी के पर्यटकों ने सड़क पर काटा बवाल, तेज रफ्तार वाहन से कई गाड़ियां तोड़ीं, बुजुर्ग को भी मारी टक्कर
- हल्द्वानी: ई-रिक्शा चालकों के लिए आफत बना ‘बीएटी-बीएमएस’ ऐप, अराजक तत्वों ने चलते वाहनों में रिमोटली लगाए ब्रेक, वसूली का भी आरोप
- हल्द्वानी: स्कूल से गायब हुई 15 वर्षीय नाबालिग, सीसीटीवी में अज्ञात युवक की स्कूटी पर जाती दिखी
- बिंदुखत्ता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
- लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

