हल्द्वानी: मोबाइल के दुष्परिणाम ने बढ़ाई चिंता; 10 वर्षीय बालक पर 6 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी (नैनीताल)। बच्चों के हाथों में लगातार पहुंचते स्मार्टफोन्स और उन पर डिजिटल निगरानी की अनिवार्यता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हल्द्वानी के मुखानी कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 10 वर्षीय एक बालक पर छह साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बालक ने मोबाइल पर अनुचित या अश्लील वीडियो देखने के बाद इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया।

पड़ोसी हैं दोनों बच्चे, परिजनों ने रंगे हाथों देखा तो खुला मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे आपस में पड़ोसी हैं। आरोप है कि पांचवीं कक्षा के छात्र ने पहली कक्षा में पढ़ने वाली छह वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। इसी दौरान परिजनों की नजर उन पर पड़ गई और पूरा मामला सामने आ गया।
घटना के तूल पकड़ने पर पीड़ित पक्ष ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता और बच्चों की उम्र को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली तथा आरोपी बालक को नियमानुसार बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

सात दिन पुरानी है घटना, सभी पहलुओं पर कर रही है पुलिस जांच

मुखानी कोतवाली के कोतवाल सुशील जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना लगभग सात दिन पुरानी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच एक महिला उपनिरीक्षक (एसआई) को सौंपी गई है।
पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या वाकई बालक ने मोबाइल पर किसी प्रकार की अश्लील सामग्री या वीडियो देखने के बाद ऐसा कदम उठाया। बाल मनोविज्ञान और डिजिटल गैजेट्स के बढ़ते दुष्प्रभावों के लिहाज से यह मामला अभिभावकों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी साबित हो रहा है।
यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक चुनौतियों के बीच काशीपुर को नंबर वन का खिताब दिलाना दीपक बाली के सामने बड़ी चुनौती! प्रदेश के 11 नगर निगमों की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि के युवाओं की नसों में जहर घोलने यूपी से आ रही थी नशे की डोज़! 215 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार