अंधेरे के आगोश में हाईवे: हल्दूचौड़ चौराहे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने से भिड़े तीन वाहन, छह घायल

खबर शेयर करें -

लालकुआं: राष्ट्रीय राजमार्ग पर हल्दूचौड़ चौराहे के समीप शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जहाँ स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण फैले अंधेरे की वजह से लगातार तीन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस दर्दनाक हादसे में दो अधिवक्ताओं समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही एक अमेज कार (संख्या यूके-04 एडी-6901) अचानक सड़क पार कर रहे एक गोवंश से टकरा गई, जिससे गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई और कार में सवार हल्द्वानी के दो अधिवक्ता घायल हो गए। अभी यह हादसा हुआ ही था कि कार के पीछे आ रही एक टाटा मैजिक (संख्या यूके-06 आर-3854) भी उसी गोवंश से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिसमें सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। इसी अफरा-तफरी के बीच एक ई-रिक्शा भी सड़क किनारे पलट गया, हालांकि गनीमत रही कि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए के कमरे से चल रहे शराब तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 219 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

हादसे के बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी छह घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक तिवारी ने बताया कि दुर्घटना के समय हाईवे की स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह बंद थीं और उनके द्वारा सूचना दिए जाने के बाद ही संबंधित विभाग ने लाइटों को चालू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हाईवे पर आए दिन स्ट्रीट लाइट बंद रहने से इस तरह की दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि हाईवे पर नियमित रूप से स्ट्रीट लाइटों का संचालन सुनिश्चित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर-हल्द्वानी हाईवे पर डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, लिफ्ट लेने वाली महिला गंभीर
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  इंस्टाग्राम रील के चक्कर में जेल पहुंची घरेलू सहायिका, चोरी का खुलासा करने में शिक्षक ने निभाई अहम भूमिका

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें