तिकोनिया पार्क में रात को सोना हुआ खतरनाक: हल्द्वानी में दो लोगों के कान कटे मिले, इलाके में ‘कान कटवा’ की चर्चा से दहशत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया पार्क में रात के समय सो रहे लोगों को निशाना बनाने का एक बेहद अजीब और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पार्क में सोए दो अलग-अलग व्यक्तियों के सुबह कान कटे मिलने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है और क्षेत्र में किसी कथित ‘कान कटवा’ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। आशंका जताई जा रही है कि कोई अज्ञात सिरफिरा रात के अंधेरे में गहरी नींद में सोए लोगों पर धारदार हथियार या ब्लेड से हमला कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग विधवा मां से मारपीट और बदसलूकी करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, संपत्ति पर कब्जे की नीयत से बहू संग मिलकर दी थी धमकी

पहली घटना बीते 25 जून की रात की बताई जा रही है। पीड़ित भरत सिंह भाकुनी के अनुसार, वह शराब के नशे में पार्क में ही सो गया था। सुबह जब उसकी आंख खुली, तो कान से तेजी से खून बह रहा था और कान का एक हिस्सा कटा हुआ था। पीड़ित का कहना है कि रात में उसे किसी भी तरह की कोई आहट या दर्द महसूस नहीं हुआ। ठीक इसी तरह की खौफनाक वारदात दूसरे पीड़ित आनंद सिंह के साथ भी पेश आई। आनंद सिंह भी रात के वक्त पार्क में सोए थे और सुबह उठने पर उनके कान का हिस्सा भी कटा हुआ मिला। दोनों ही पीड़ित इस बात से हैरान और परेशान हैं कि उनके साथ यह वारदात कब और किसने को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में ‘भारतीय ज्ञान परंपरा’ पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, 300 मेधावी विद्यार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

इस अजीबोगरीब मामले ने स्थानीय लोगों को चिंता में डाल दिया है और लोग इसे किसी अज्ञात हमलावर की करतूत मान रहे हैं। उधर, इस पूरे मामले पर हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजय मेहता ने बताया कि फिलहाल ऐसी किसी भी घटना की लिखित या मौखिक शिकायत लेकर कोई भी पीड़ित पुलिस के पास नहीं पहुंचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इस संबंध में कोतवाली में कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस तुरंत मामले की गंभीरता से जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: गोविषाण टीले की 10 फीट गहराई में दबी मिली गुप्त-कुषाण काल की दुर्लभ संरचना
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad