सो कर उठे पति पत्नी को क्या पता था फर्राटे में करंट बनकर दौड़ रही है मौत , भाजपा नेता की 55 वर्षीय पत्नी की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

What did the husband and wife know when they woke up from sleep, death is running like current, 55-year-old woman died due to electrocution

खबर शेयर करें -
राजू अनेजा,लाल कुआं। निकटवर्ती क्षेत्र पुराना बिन्दुखत्ता  में पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुई दर्दनाक विदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना बिन्दुखत्ता निवासी लक्ष्मण सिह खत्री के पुराना खत्ता चौराहे पर ही घर व एक टेंट हाउस है । आज प्रातः 5:00 बजे दोनों पति-पत्नी सोकर उठे और अपने-अपने काम पर लग गये, लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी माया खत्री गौशाला में दूध दोहन के लिए गई और वापस आकर घर के बाहर आंगन में रखे फर्राटा फैन को उठाकर अंदर रखने को थी कि तभी अचानक पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई  तभी उनका भतीजा कन्नू जोकि टेंट हाउस में भी काम करता है आया और उसने अपनी ताई को उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लगा और वह भागते हुए अपने ताऊ लक्ष्मण सिंह को बताने दुकान पर आया, सूचना मिलते ही लक्ष्मण सिंह ने भागकर देखा और सबसे पहले पंखे के पलग से बाहर किया । चीख-पुकार सुनते ही पड़ोसी और रिश्तेदार एकत्रित हुए आनन-फानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
माया खत्री अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं उनका लड़का विनोद खत्री 30 वर्ष व उनकी दो लड़कियां जिनका विवाह हो चुका है। विदित रहे कि डेढ़ वर्ष पूर्व उनके लड़के तारा खत्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।
उक्त खबर सुनते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी वही परिवार में रिश्तेदारों का रो रो कर बुरा हाल था। दोपहर माया खत्री की शव यात्रा निकाली गई और चित्रशिला घाट रानी बाग में उनको उनके पुत्र विनोद खत्री ने मुखाग्नि दी। समाचार सुनते ही विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, रविंद्र सिंह जग्गी, पान सिंह खत्री, बालम जग्गी, दीवान सिंह जीना, दीपक जग्गी, कमल जग्गी व क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शोक संवेदना व्यक्त की।
इधर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि वह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भेजकर घटनास्थल का मौका मुआयना करायेंगे कि यह घटना कैसे हुई।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: खेलकर घर लौटे 10वीं के छात्र की कूलर से करंट लगने से मौत; बिलखते पिता बोले—"14 साल पहले 14 गते को जन्मा था, आज 14 गते को ही छोड़ गया"
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  क्लीनिक बंद कर घर लौट रहे डॉक्टर को तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर; 400 मीटर तक घसीटा, शव के हुए कई टुकड़े