मोटाहल्दू में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ; दीप प्रज्वलन कर सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने किया उद्घाटन

खबर शेयर करें -
मोटाहल्दू। धर्म और लोक-संस्कृति की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उत्तरांचल रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव का 18 अक्टूबर को विधिवत एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने दीप प्रज्वलित कर और भगवान श्री राम के विग्रह के समक्ष शीश नवाकर मंचन का आधिकारिक उद्घाटन किया।

प्रभु राम का जीवन मानव समाज के लिए अनुकरणीय: मुख्य अतिथि

उद्घाटन के उपरांत जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि हेमवती नंदन दुर्गापाल ने कहा कि भगवान श्री राम केवल एक ऐतिहासिक चरित्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा और मर्यादा, सत्य व त्याग के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक और भौतिकतावादी दौर में, जब मानवीय व पारिवारिक मूल्य कम होते जा रहे हैं, ऐसे समय में रामायण की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ जाती है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि रामलीला के मंचन को केवल मनोरंजन के रूप में न देखें, बल्कि प्रभु राम द्वारा स्थापित जीवन मूल्यों को अपने आचरण में उतारें। उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय जनता की सराहना करते हुए कहा कि अपनी समृद्ध सनातनी विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे सामूहिक धार्मिक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं।

जयघोष से गूंजा प्रांगण, आसपास के ग्रामीणों में भारी उत्साह

लीला का मंचन शुरू होते ही पूरा प्रांगण भगवान श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान जयपुर बीसा, पदमपुर देवलिया एवं जयपुर खीमा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में रामभक्त पहुंचे, जिससे पूरा माहौल अगाध श्रद्धा, उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।

कमेटी के पदाधिकारी निभा रहे सक्रिय भूमिका

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में उत्तरांचल रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राकेश बिष्ट, उपाध्यक्ष महेश चंद्र कड़वाल, सचिव नवीन चंद्र दुर्गापाल व गगन बिष्ट, उपसचिव योगेश कपिल, कमल बिष्ट व सुशील डौठाल, कोषाध्यक्ष प्रकाश डौठाल, मेला प्रभारी मुकेश दुर्गापाल व रवि कड़वाल, स्टेज डायरेक्टर जगदीश चंद्र कड़वाल, संगीत डायरेक्टर पान सिंह कार्की व हृदयेश चोपड़ा, मीडिया प्रभारी अजय कड़वाल, देव सिंह बिष्ट व विक्की पाठक सहित कमेटी के सभी सदस्य और कार्यकर्ता मुस्तैदी से अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों पर गरमाई राजनीति, हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मुकदमों पर गरमाई राजनीति, हेमवती नंदन दुर्गापाल ने भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला