नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

विकासनगर: विकासनगर में अपनी बुजुर्ग मां की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी बेटे मनमोहन सिंह को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे के लिए पैसे न मिलने पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया और फिर हत्या को हादसा दिखाने के लिए घर में आग लगा दी थी।


 

हत्या का कारण और वारदात का तरीका

 

यह घटना 2 अगस्त को हुई थी, जब आरोपी मनमोहन सिंह का अपनी मां से नशे के लिए पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। मां के मना करने और उसे घर से बाहर न जाने देने पर, आरोपी ने आवेश में आकर एक पाथल (नुकीले औजार) से उनकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को गद्दे में लपेटकर कमरे में आग लगा दी ताकि यह एक दुर्घटना लगे। हत्या के बाद वह घर से 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मंगल पड़ाव का बदलेगा स्वरूप: 90 करोड़ से बनेगा भव्य 4 मंजिला व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स, मिलेंगी 212 आधुनिक दुकानें

 

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

 

घटना की शिकायत मृतक के पति संजय सिंह ने दर्ज कराई थी, जिन्होंने अपने नशेड़ी बेटे पर शक जताया था। शिकायत के बाद देहरादून एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिरों और सर्विलांस की मदद से आरोपी मनमोहन सिंह को 13 अगस्त को कुल्हाल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की गई नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया पाथल भी उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज इग्नू अध्ययन केंद्र में प्रवेश की तिथि ३१ जुलाई तक बढ़ी: शुरू हुआ नया रोजगारपरक पाठ्यक्रम 'बैचलर ऑफ रूरल स्टडीज'

 

आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

 

पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय मनमोहन सिंह नशे का आदी है और पहले भी नशा तस्करी और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में ऐतिहासिक नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां शुरू: १६ से २३ सितंबर तक सजेगा भव्य मंच, इस बार डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Ad