उत्तराखंड में ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू होगा, 8 शहरों में बनेंगी 23 अकादमियां: सीएम धामी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने के लिए राज्य सरकार ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू करने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों की स्थापना की जाएगी, जहाँ हर साल 900 विश्वस्तरीय और 1,000 अन्य खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा शुक्रवार को गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन कैडेट कप के उद्घाटन के दौरान की।


 

एशियन कैडेट कप के शुभारंभ पर की घोषणा

 

यह भी पढ़ें 👉  धारचूला में शर्मनाक करतूत: मूक-बधिर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया तो 7 महीने बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

गौलापार में फेंसिंग के अंडर-17 टूर्नामेंट एशियन कैडेट कप का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है कि देश में पहली बार एशियन तलवारबाजी की मेजबानी देवभूमि को मिली है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ₹517 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक स्टेडियम और ₹100 करोड़ के खेल उपकरण लाकर विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया है, जिसके चलते उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है।


 

नई खेल नीति और इंफ्रास्ट्रक्चर से मिलेगा खिलाड़ियों को फायदा

 

यह भी पढ़ें 👉  इंग्लैंड में बेटा- बहु , बाजपुर में अकेली मां... आधी रात घर में घुसे चोर, 5 लाख के जेवर-नकदी पर किया हाथ साफ

मुख्यमंत्री ने बताया कि हल्द्वानी में उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी सरकारी नौकरी दी जा रही है और बंद पड़े 4% खेल कोटे को भी फिर से लागू किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ देने के लिए पंतनगर हवाईअड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनाया जाएगा, जिसका शिलान्यास जल्द ही होगा।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ दान चोरी मामले में पूर्व सीएम कोश्यारी का बड़ा बयान: बोले— 'कुछ कलयुगी भक्त हैं, जेल जाकर ही इनकी अक्ल ठिकाने आएगी'

 

‘नशे से दूर रहें, पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें’

 

सीएम धामी ने स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों से पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति सजग रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया।

Ad