नैनीताल: वाहन चलाकर 3 लोगों को टक्कर मारने पर SSP ने पुलिसकर्मी को किया निलंबित, मुकदमा दर्ज
नैनीताल: नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के आरोप में दोषी पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।
👮 पुलिसकर्मी पर हुई कठोर कार्रवाई
-
दोषी कर्मी: कांस्टेबल राकेश बोरा, जो रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात था।
-
आरोप: कर्तव्यहीनता, नशे में वाहन चलाना, और तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास 03 लोगों को टक्कर मारकर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करना।
-
कार्रवाई:
-
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मामले का संज्ञान लेते हुए 26.12.2025 को उक्त कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
-
उसके विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
-
📢 एसएसपी का स्पष्ट संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस बल की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने के लिए ‘ज़ीरो टॉलरेंस नीति’ अपनाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया:
“पुलिस एक अनुशासित बल है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
“दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।“
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


