खाकी पर दाग! ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए दरोगा, बिजली चोरी का मुकदमा सेट करने के लिए मांगी गई थी रिश्वत

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा, दिनेशपुर/ऊधम सिंह नगर।
भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बीच ऊधम सिंह नगर में विजिलेंस ने खाकी को शर्मसार करने वाली करतूत का भंडाफोड़ किया है। थाना दिनेशपुर में तैनात एएसआई अनवर अहमद को बिजली चोरी का मुकदमा निपटाने के नाम पर ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए सतर्कता सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

बिजली चोरी का केस ‘सेट’ करने की कीमत तय

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के ‘50 तारे’ अंतरराष्ट्रीय मंच पर: उर्वशी की पहल से बदलेगी बेसहारा बच्चों की तकदीर

मामला थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के एक मुकदमे से जुड़ा है। आरोप है कि एएसआई अनवर अहमद ने वादी से केस में राहत दिलाने और कार्रवाई हल्की करने के नाम पर ₹15,000 की मांग की थी। परेशान वादी ने इसकी शिकायत विजिलेंस से की। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और तय रकम लेते ही आरोपी दरोगा को दबोच लिया।

एसएसपी का सख्त रुख

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: तेज रफ्तार बाइक ने 4 साल की मासूम को कुचला; इलाज के दौरान 'ईशानवी' की मौत

एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई भी की जा रही है।

जीरो टॉलरेंस का संदेश

धामी सरकार की “जीरो टॉलरेंस ऑन करप्शन” नीति के तहत हो रही लगातार कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संदेश गया है कि वर्दी की आड़ में अवैध वसूली करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
ऊधम सिंह नगर में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शिकायतकर्ता अगर हिम्मत दिखाए, तो सिस्टम में बैठे भ्रष्ट तत्वों पर कानून का शिकंजा कसना तय है।