गेहूं खरीद केंद्र की अव्यवस्थाओं को देख गरजे विधायक तिलक राज बेहड़: मौके पर मौजूद अफसर को सबसे बड़ा चोर बता जूतों की माला पहनाने की दी चेतावनी, देखिए पूरा वीडियो

खबर शेयर करें -


राजू अनेजा,किच्छा। किच्छा में खरीद केंद्र की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर पहुंचे विधायक ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और तीखे शब्दों में हमला बोला।
वायरल वीडियो में विधायक बेहड़ एक अधिकारी की ओर इशारा करते हुए कहते सुनाई देते हैं— “सबसे बड़ा चोर है ये।”
उन्होंने आगे नाराजगी जताते हुए कहा— “मंत्री से शिकायत कर दो या कमिश्नर से, ये सुधरने वाले नहीं।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस और एएचटीयू की संयुक्त छापेमारी, 4 गिरफ्तार; नेपाल व दिल्ली की 6 महिलाएं रेस्क्यू

 

विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा— “बाज आ जाओ, नहीं तो जूतों की माला पहनवाऊंगा किसानों से।”
इस दौरान माहौल पूरी तरह गरमा गया और विधायक किसानों के समर्थन में मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद केंद्रों पर जानबूझकर तौल नहीं की जा रही और किसानों का शोषण हो रहा है।
किसानों में भारी नाराजगी
मौके पर मौजूद किसानों ने भी विधायक का समर्थन करते हुए कहा कि कई दिनों से फसल की तौल नहीं हो रही, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रशासन पर बढ़ा दबाव

 

यह भी पढ़ें 👉  किन्नरों की मनमानी पर नगर निगम का शिकंजा, अब खुशी के आयोजनों में 5100 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकेंगे

विधायक के तीखे तेवर और धरने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि इस चेतावनी के बाद व्यवस्था सुधरती है या मामला और तूल पकड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  आदि कैलाश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरी चट्टान: दो की मौत, चार गंभीर रूप से घायल; राजस्थान से उत्तराखंड आए थे तीर्थयात्री
Ad