मोबाइल पर शुरू हुई प्रेम कहानी, पहली मुलाकात में हत्या

खबर शेयर करें -

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदी तथा पुठी के पास सरसों के खेत में कासगंज की महिला की हत्या कर शव फेका गया था। पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया था। घटना के खुलासे को थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को लगाया गया था।

टीम द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया। गुरूवार को पुलिस लाइन सभागार में आरोपी को एसएसपी के सामने पेश कर घटना का खुलासा किया गया। आरोपी को जेल भेजा गया।

मोबाइल फोन पर शुरू हुयी प्रेम कहानी का पहली मुलाकात मे अंत हो जायेगा महिला को इसका भरोसा नही था। पूरा मामला यह था कि थाना शिकंदरपुर वैश्य के गांव नगला रघी निवासी सतीश की पत्नी ज्योति 33 वर्ष के पास दो माह पहले एक फोन आया जिसपर ज्योति व सज्जन की बात हुयी। बाद में पता लगा कि फोन गलत लग गया है तो कुछ देर बात करने के बाद फोन कट गया। धीरे- धीरे दोनो में फोन से बात शुरू हो गयी। एक फरवरी से दोनो कई कई घंटे बात करने लगे। फोन पर प्यार परवान चढ़ा तो एक दूसरे ने मिलने की इच्छा जतायी। जिसपर 11 फरवरी को ज्योति दो माह के मासूम को छोड़कर पटियाली बाजार करने की बात कहकर घर से निकली आयी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

सज्जन लगातार उससे फोन से संपर्क मे था और रास्ता बताता आ रहा था। बदायूं आने के बाद उसने बरेली वाली बस में बैठने को कका तथा बिनवर थाने के सामने उतरने को बता दिया। महिला बिनावर पहुंची तो उसने ई-रिक्शा से गांव तक बुला ली। दोनो की मुलाकात गांव के बाहर हुयी। कुछ देर बैठकर बात हुयी तो महिला ने शादी कर उसके साथ रहने की इच्छा जतायी। सज्जन ने शादी करने से मना किया तो ज्योति उस पर शादी का दबाव बनाने लगी । शादी के डर से सज्जन उर्फ मारुति घबरा गया और उसने ठिकाने लगाने का मन बना लिया। ज्योति के दवाव को देखते हुए शादी की हां कर दी और बहला फुसलाकर सरसो के खेत तक ले गया। अचानक उसने मुंह पर गमछा बांधकर उसके सिर पर सरिया से प्रहार कर दिया। वह तब तक प्रहार करता रहा जब तक उसकी मौत न हो गयी। हत्या के बाद उसके सिर के पूरे बाल ब्लेड से काट दिये व चेहरे व शरीर को ब्लेड से काटकर मौके से फरार हो गया। 13 फरवरी को सरसो के खेत मे उसका शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम मे हत्या होने की पुष्टि होने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने थाना पुलिस के साथ एसओजी टीम को घटना के खुलासे को लगा दिया। थाना पुलिस ने एसओजी टीम के साथ मिलकर फोन डिटेल निकलवायी और हत्यारोपी तक पहुंच गयी। बुधवार को पुलिस ने आलाकत्ल बरामद करते हुए हत्यारोपी सज्जन उर्फ मारूति पुत्र विष्णुदयाल को गिरफ्तार कर लिया। गुरूवार को पुलिस ने हत्यारोपी सज्जन को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी के सामने पेश कर हत्या का खुलासा कर आरोपी को जेल भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार