अजब गजब : यहां होने वाली समधन को लेकर फरार हुआ लड़की का पिता

खबर शेयर करें -

युवाओं के प्यार के किस्से तो आम हैं, पर अभिभावक भी अब प्यार के नए नए किस्से गढ़ रहे हैं। कोतवाली जलालपुर क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना सोमवार को चर्चा का विषय बनी रही।

बेटी की शादी के लिए वर खोजने आया लड़की का पिता अपनी होने वाली समधन को लेकर रफूचक्कर हो गया। परेशान परिजन तलाश करते जब थक गये तो कोतवाली जलालपुर पहुंच कर गायब मां की तहरीर पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली का एक व्यक्ति अपनी पुत्री के विवाह के लिए वर देखने आया था। लड़की के पिता ने अपनी पुत्री के शादी के लिए लड़के को देखा और लड़का पसंद आ गया। इस दौरान लड़की के पिता ने कई बार लड़के की माता से मोबाइल पर बातचीत की और मोबाइल पर ही वह लड़के की माता को दिल दे बैठा और अपनी होने वाली समधन को प्रेम जाल में फंसा कर चार दिन पहले लेकर रफू चक्कर हो गया। लड़की के पिता द्वारा लड़के की माता को कहीं भगा ले जाने की सूचना पर लड़के के परिजन कोतवाली पहुंचे और माता को तलाश करने की तहरीर दी। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है कार्रवाई की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

यह भी पढ़ें 👉  प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति: महिला विंग के नए नेतृत्व पर मंथन

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें