बाल श्रम पर सख्त हुआ श्रम विभाग , शहर में जन जागरूकता अभियान चलाकर किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक पाए जाने पर प्रतिष्ठान मालिक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी

The labor department became strict on child labor, warning of strict action against the owner of the establishment if child labor is found in any establishment by running a public awareness campaign in the city.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिकों द्वारा कार्य कराए जाने  को लेकर श्रम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है बाल श्रम को लेकर श्रम विभाग की टीम ने पूरे नगर में बालश्रम के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक कार्य करता हुआ पाया जाता है तो प्रतिष्ठान मालिक पर कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी,हालांकि इस दौरान कहीं भी बालश्रम की शिकायत नहीं मिली। बावजूद इसके सख्त ताकीद की गई कि नाबालिग बच्चों को किसी भी दशा में काम पर न रखें और वयस्कों का सत्यापन अवश्य करायें तथा उनके वेतन इत्यादि प्रक्रियाएं भी दुरुस्त रखें।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व फोटोग्राफी दिवस पर हल्द्वानी में फोटो प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित: पूर्व सीएम कोश्यारी और पूर्व विस अध्यक्ष कुंजवाल ने किया शुभारंभ, वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सम्मानित

 

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अनिल कुमार पुरोहित के नेतृत्व में शहर भर में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान होटल ,ढाबा ,कपड़ा,जूता आदि दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठानों में कम उम्र के बच्चों से काम कराते पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में बालश्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है। बच्चों से काम कराने वाला चाहे कोई हो उनके खिलाफ विभाग की ओर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिष्ठान या दुकान में बच्चों द्वारा काम कराते पकड़े पर मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस दौरान दुकानदारों को अपने यहां कार्य करने वाले वयस्कों का सत्यापन अवश्य कराने तथा उनकी वेतन इत्यादि प्रक्रियाएं पूरी तरह दुरुस्त रखने को निर्देशित किया गया। अभियान में अनिल कुमार पुरोहित श्रम प्रवर्तन अधिकारी हरनीत कौर सीडब्ल्यूसी बसंती आर्य ह्यूमन ट्रैफिंकिंग यूनिट रुद्रपुर एनजीओ अध्यक्ष ज्योति अरोरा आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग मजदूर के इश्क में पागल पत्नी ने ही रच डाली पति को रास्ते से हटाने की पटकथा, टेंट व्यवसाई हत्याकांड का 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गोरापड़ाव में जुए के अड्डे पर दुस्साहसिक वारदात: असलहों के दम पर लाखों की नकदी व गहने लूटे, दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हुए 10 बदमाश