
राजू अनेजा,काशीपुर। जिले में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपना चुके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति का काशीपुर आगमन महज़ औपचारिक दौरा नहीं रहा—यह सीधा संदेश था कि अब शहर में अव्यवस्था और नशाखोरी नहीं चलेगी।
जन सम्मेलन के दौरान स्थानीय नागरिकों ने खुलकर शिकायत रखी कि प्रिया मॉल से लेकर चीमा चौराहे तक का इलाका शाम होते ही नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब और अन्य नशे का सेवन कर राहगीरों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए असुरक्षा का माहौल पैदा किया जा रहा है।
शिकायत मिलते ही एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए—“सार्वजनिक स्थानों पर नशा और हुड़दंग किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।” आदेश के 24 घंटे के भीतर चौकी कटोराताल पुलिस ने चीमा चौराहे से प्रिया मॉल तक सघन अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान 07 नशेड़ियों को मौके से पकड़कर चौकी लाया गया। सभी के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई, कड़ी काउंसलिंग की गई और परिजनों के सुपुर्द करते हुए अंतिम चेतावनी दी गई कि दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि कप्तान के नेतृत्व में काशीपुर पुलिस अब ‘एक्शन मोड’ में है। बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई गई है।
एसपी के इस कड़क पदार्पण ने नशाखोरों को साफ संदेश दे दिया है—अब काशीपुर में कानून का राज चलेगा, अराजकता नहीं।
ताजा खबर
- चोरगलिया: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने विधायक निधि से बनी दो सड़कों का किया लोकार्पण; नयागाँव कटान और मदनपुर के ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में राहत
- धार्मिक मंच पर दिखा राजनीतिक सौहार्द; वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नंदन वह भाजपा वरिष्ठ नेता कमलेश ने महाकालेश्वर आश्रम में एक साथ ग्रहण किया प्रसाद
- अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी की अध्यक्षता में प्रथम बैठक; समाज के अंतिम छोर तक न्याय पहुंचाने का संकल्प
- लालकुआं: यात्रियों को बड़ी राहत; प्रतापनगर-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े, अब 27 जुलाई तक होगा संचालन
- बिंदुखत्ता: जनसंवाद बैठक में गूंजा राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने का मुद्दा; बुजुर्गों व मातृशक्ति को किया गया सम्मानित
- लालकुआं: परीक्षाओं में धांधली को लेकर कांग्रेस का ‘डिजिटल संवाद’; युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष का संकल्प
- घर के बाहर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दबंगों का तांडव; लाठी-डंडों से पीटकर युवक को किया अधमरा, हालत नाजुक
- ₹70 लाख के खर्च के बाद भी ₹25 लाख नगद दहेज की मांग; विवाहिता और मासूम बेटी को पीटा, पति समेत 5 पर मुकदमा
- रुद्रपुर: दिनेशपुर में ऑटो डिवाइडर से टकराने से रामपुर के मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में बचे पत्नी और तीन मासूम बच्चे
- रुद्रपुर: कुमाऊं के पहले हाईटेक बस टर्मिनल निर्माण का रास्ता साफ; बाधक बन रहीं 48 दुकानों पर 27 जून को चलेगा बुलडोजर, आज मुनादी

