उत्तराखंड: बाजपुर के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, निकला छात्र का ‘मजाक’

खबर शेयर करें -

ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाजपुर के एक निजी स्कूल को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस की गहन जांच में यह धमकी झूठी निकली और पता चला कि यह हरकत परीक्षा से बचने के लिए एक छात्र ने की थी।


 

पुलिस ने चलाया सघन तलाशी अभियान

 

धमकी मिलने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खोजी कुत्तों की टीम के साथ मिलकर स्कूल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली, लेकिन कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस खबर से अभिभावकों में भी दहशत फैल गई, और कई लोग अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुँच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौला पुल की बदहाली और तीन साल से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों पर फूटा उक्रांंद का गुस्सा; जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दी चेतावनी, सात दिन में स्थायी कार्य शुरू न होने पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना

 

परीक्षा से बचने के लिए छात्र ने रची साजिश

 

जांच के दौरान, स्कूल प्रबंधन ने धमकी देने वाले 14 वर्षीय छात्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस और स्कूल प्रबंधन की पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने परीक्षा में पढ़ाई नहीं की थी और छुट्टी करवाने के इरादे से यह झूठी धमकी दी थी। काउंसलिंग के बाद छात्र को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, धामी कैबिनेट ने दी वन भूमि से डिनोटिफाई करने को सैद्धांतिक सहमति; भाजयुमो प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

यह घटना जिले के काशीपुर में हुई उस वारदात के ठीक बाद हुई है, जहाँ एक छात्र ने अपने शिक्षक को गोली मार दी थी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर स्कूली बच्चे इस तरह की घटनाओं को क्यों अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लागू हुई कैशबैक स्कीम; पेटीएम और यूपीआई से भुगतान पर मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक व गोल्ड कॉइन
Ad