
राजू अनेजा,काशीपुर ।श्रीराम इंस्टिट्यूट काशीपुर में शनिवार को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया, जिसमें एमबीए, बीबीए, बीकॉम ऑनर्स एवं बीसीए अंतिम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट एवं एक्सिस बैंक जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न पदों के लिए छात्रों का साक्षात्कार लिया।
सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट के उपाध्यक्ष श्री सुभास चंद अग्रवाल, डायरेक्टर श्री प्रभजोत सिंह, सीए श्री प्रतीक अग्रवाल, एचआर मैनेजर श्री कुश सक्सेना एवं श्री दिनेश सिंह, जबकि एक्सिस बैंक से एरिया मैनेजर श्री दिनेश सिंह ने चयन प्रक्रिया को अंजाम दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से चयनित छात्र-छात्राओं को सिरमौर सोप एंड अलाइड प्रोडक्ट एवं एक्सिस बैंक में विभिन्न पदों पर कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी : प्रबंधन
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार, निदेशक प्रो. (डॉ.) योगराज सिंह एवं प्राचार्य डॉ. एस.एस. कुशवाहा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई भी अवसर छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि हमारी सोच और मेहनत ही उसे वास्तविक पहचान देती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेसमेंट ड्राइव न केवल रोजगार के नए द्वार खोलते हैं, बल्कि छात्रों को इंटरव्यू की चुनौतियों से जूझने के लिए मानसिक रूप से मजबूत भी बनाते हैं।
कार्यक्रम के समापन पर संस्थान के अध्यक्ष, निदेशक, प्राचार्य, समस्त विभागाध्यक्ष एवं प्रवक्तागणों ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ताजा खबर
- पशु आहार के बढ़े दामों पर लगी रोक, अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दिए निर्देश; 55 हजार पशुपालकों को मिली बड़ी राहत
- ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता
- हल्द्वानी के टांडा रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, रुद्रपुर के दो युवकों की मौत
- धार्मिक भावनाएं भड़काने और हाईवे जाम के 14 साल पुराने मामले में कड़ा रुख, दो विधायकों समेत 24 भाजपाइयों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
- खेल महाकुंभ में चमकीं नानकमत्ता की लक्षिता जोशी, राज्य स्तरीय जूडो में जीता कांस्य पदक
- रानीबाग चित्राशिला घाट पर गौला नदी के तेज बहाव में बहा युवक, काठगोदाम पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
- मेडिकल स्टोर पर सीने में दर्द के बाद गिरा व्यक्ति, संचालक ने सूझबूझ से CPR देकर बचाई जान
- अग्निवीर योजना और पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के आह्वान पर बिफरी उत्तराखंड कांग्रेस, केंद्र सरकार पर साधा निशाना
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर हत्याकांड का 15 घंटे में खुलासा, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में सिरफिरे ने दुपट्टे से घोंटा था गला
- वायुसेना के सार्जेंट आशीष जुयाल का दिल्ली में निधन, पिंडर तट पर सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; गांव में पसरा मातम

