उत्तराखंड में फिर बढ़ी गर्मी, मानसून की विदाई जल्द

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर थमते ही गर्मी ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को देहरादून में तेज धूप और उमस भरी गर्मी महसूस की गई। यहाँ का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी 3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: रुद्रपुर मार्ग पर मौत बनकर आया हाथी; बाइक से टकराने के बाद दो युवकों को उतारा मौत के घाट, क्षेत्र में दहशत

 

अगले कुछ दिनों में मौसम रहेगा शुष्क

 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, जिसका सीधा असर तापमान में बढ़ोतरी के रूप में दिख रहा है। हालांकि, आज देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, लेकिन कुल मिलाकर मौसम शुष्क ही रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  निगम में सजी होली की महफ़िल में धामी ने घोला रंग ! ‘मिनी इंडिया’ बना काशीपुर, पहली बार CM की मौजूदगी ने रचा इतिहास

कई राज्यों से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही उत्तराखंड से भी मानसून की वापसी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिष्यों को सत्ता की राह दिखाने वाले ‘भगत दा’ ने भतीजे को दिया आशीर्वाद, लालकुआं की सियासत में मची हलचल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad