लालकुआं में चोरों का आतंक, 3 दिन में दूसरे मंदिर में चोरी

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है। पिछले तीन दिनों के भीतर चोरों ने दूसरी बार किसी मंदिर को निशाना बनाया है, जिससे स्थानीय लोगों और पुलिस दोनों में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।


 

देवी मंदिर से लाखों का सामान और नगदी चोरी

 

चोरों ने एक देवी मंदिर को देर रात निशाना बनाया। बुधवार सुबह जब मंदिर के पुजारी ने कमरे का ताला टूटा पाया, तो चोरी का पता चला। चोर मंदिर से दानपात्र, करीब एक किलो का चांदी का छत्र, 20 हजार रुपए नकद और माता के चांदी के चरण पादुका चुरा ले गए। चोरी की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे मंदिर परिसर का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर के पुजारी किसी पारिवारिक कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को लेकर नगर निगम गंभीर, निशुल्क जांच शिविर के अंतर्गत दर्जनों कर्मचारियों के स्वास्थ्य की हुई जांच

 

तीन दिन में दूसरी वारदात

 

यह इस क्षेत्र में तीन दिनों के भीतर हुई दूसरी बड़ी चोरी की घटना है। इससे पहले, मोटाहल्दू स्थित नेशनल हाईवे के पास एक प्रसिद्ध शिवमंदिर से भी चोरों ने दानपात्र चुरा लिया था, जिसका पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। लालकुआं कोतवाली प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और चोरों ने पीछे के रास्ते से आकर चोरी की है। उन्होंने जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ यात्रा पर आए तमिलनाडु के श्रद्धालु नंदप्रयाग में अलकनंदा में बहे: पिता का तर्पण कर जल भरते समय हुआ हादसा, सर्च ऑपरेशन जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  क्या आपका बच्चा पढ़ाई में अव्वल है, लेकिन मंच पर बोलते ही खामोश हो जाता है? अब विनायक लर्निंग देगा आपके बच्चों को आत्मविश्वास की उड़ान

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें