प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर सेप्टिक टैंक में डाला शव, करवा दिया प्लास्टर फिर 4 दिन बाद ही कर ली शादी

खबर शेयर करें -

प्रयागराज में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को खौफनाक सजा दी है। प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को उस ने अपने निर्माणाधीन घर में सेप्टिक टैंक में छुपा दिया।

उसके बाद उसपर प्लास्टर कर दिया। इसके दो दिन बाद ही उसने किसी और लड़की से शादी भी रचा ली। हत्या का ये गहरा राज खुलते ही उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया, जिसकी पहचान 35 वर्षीय राज केसर के रूप में हुई है।

प्रेमिका की हत्या कर कर ली शादी

घटना प्रयागराज के करछना की है। मृतका का नाम राज केसर चौधरी है और उसकी उम्र 34 साल बताया जा रहा है। आरोपी का नाम आशीष है। उसने प्रेमिका की हत्या के बाद उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया था। इतना ही नहीं उसके ऊपर से प्लास्टर भी करा दिया था। पुलिस को हैरत तब हुई जब आशीष युवती की हत्या के ठीक चार दिन बाद शादी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  सीएसडी कैंटीन के नाम पर आम लोगों को बेची जा रही नकली शराब की खेप बरामद; क्रेटा कार समेत तस्कर गिरफ्तार

राज केसर चौधरी के परिजनों ने बताया कि 24 मई से उसका फोन बंद आ रहा था। जब इसके बारे में आशीष से बात की गई तो वह झूठी कहानियां गढ़ने लगा। उसने साफ शब्दों में कहा कि राज केसर उसके घर नही आई थी। इसके बाद आरोपी खुद मृतका के परिजनों को अपने साथ थाने ले गया औऱ उसके गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  भांग की खेती पर पुलिस का पहला मुकदमा; ग्रामीणों में पारंपरिक खानपान को लेकर बढ़ी चिंता

पूछताछ में किया खुलासा

पूछताछ में आशीष राज के बारे में अलग-अलग बातें बता रहा था। इससे पुलिस को उसपर शक औऱ गहरा गया। पुलिस ने जब उसके मोबाइल लोकेशन को खंगाला तो कुछ क्लू मिले। फिर इसके बाद जब उससे सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने राज केसर की हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पैसे के लिए प्रेम के जाल में फंसाया

आशीष की शादी 28 मई को हुई थी। युवती के परिजनों का आरोप है कि आशीष ने राज केसर से काफी पैसे लिए थे और वह इन पैसों की मदद से मकान भी बनवा लिया था। लेकिन, जब शादी की बात आई तो उसने राज केसर की हत्या कर दी। घटना पर टिप्पणी करते हुए, स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) विश्वजीत सिंह ने पीटीआई को बताया कि आरोपी अरविंद यमुनापार करछना थाना क्षेत्र के महेवा इलाके में रहता था, उसी स्थान पर जहां शव मिला था।