बॉयफ्रेंड संग घर में ड्रिंक कर रही थी बीवी, पति ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, इसके बाद…

खबर शेयर करें -

अवैध संबंधों का अंजाम अक्सर खूनी होता है. हरियाणा के करनाल जिले में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने ही घर में पहलवान प्रेमी के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रही थी. इसी बीच उसका पति आ गया. उसने पत्नी से खाना मांगा, तो उसका प्रेमी बीच में आ गया. इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. नाराज होकर पति ने डंडे से वार करके पहलवान को मौत के घाट उतार दिया. हत्यारोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है. इस वारदात के बाद उसकी पत्नी मौका-ए-वारदात से फरार हो गई.

जानकारी के मुताबिक, एक हफ्ते पहले हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में मुख्य हत्यारोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति वारदात के बाद घर में ही मौजूद था, जहां उसकी पत्नी के प्रेमी की लाश पड़ी हुई थी. लेकिन महिला फरार थी. इस वजह से पुलिस को पूरे मामले की जानकारी नहीं मिल रही थी. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी महिला को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया है. वो वारदात के बाद एक्सप्रेस ट्रेन से भाग रही थी. इसी दौरान पुलिस ने उसका लोकेशन ट्रेस कर लिया.

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

पुलिस लगातार मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही थी. इसी दौरान पता चला कि वो मुंबई-कटरा स्वराज एक्सप्रेस में सफर कर रही है. जीआरपी को सूचित करके उसे पकड़ने का अनुरोध किया गया. जीआरपी ने ट्रेन के ड्राइवर को अगले स्टेशन पर रुकने का इशारा किया. इसके बाद जीआरपी की टीम ने कोच की तलाशी लेनी शुरू कर दी. पुलिस को देखकर आरोपी महिला कोच से निकलकर एक कोने में बैठ गई. इसी बीच पुलिकर्मियों की उस पर नजर पड़ी. उसे देखकर शक हुआ तो तस्वीर से उसका मिलान किया गया.

इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की मदद से धर दबोचा गया. करनाल पुलिस की हिरासत में पूछताछ के दौरान उसने पूरी वारदात के बारे में बता दिया. पुलिस के मुताबिक, करनाल के संगोहा गांव में रहने वाली जरीना खान उर्फ रानी और शाहपुर गांव के रहने वाले कृष्ण पहलवान के बीच अवैध संबंध था. उसका प्रेमी उसके पति की मौजूदगी में अक्सर मिलने आया करता था. पति मानसिक रूप से कमजोर था, इसलिए बहुत ज्यादा विरोध नहीं कर पाता था. इसका फायदा उठाकर रानी और कृष्ण अक्सर घर में ही मिलते रहते थे.

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार कृष्ण पहलवान अपनी प्रेमिका रानी से मिलने उसके घर पहुंचा था. दोनों घर में ही शराब पार्टी कर रहे थे. उसी वक्त रानी का पति वहां आया. उससे खाना मांगने लगा. इसे लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. उनके बीच पहलवान आ गया. फिर प्रेमिका के पति के साथ उसकी बहस होने लगी. इससे पति भड़क गया और उसने डंडे से कृष्ण के सिर में वार कर दिया. वो वहीं नीचे गिर गया. कुछ देर बाद में पता चला की मौत हो गई है. इसके बाद महिला ने सबूत मिटाने का प्रयास किया.

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

इसके बाद उसने पहलवाने के परिजनों को फोन करके इसकी जानकारी दी. लेकिन उसके घर से उसे लेने कोई नहीं आया. इसके बाद आरोपी महिला अपने पति को वहीं छोड़कर फरार हो गई. अगले दिन इस वारदात की सूचना मिलने के बाद मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. गांव के लोगों ने बताया कि रानी और पहलवान लंबे समय से एक-दूसरे से मिल रहे थे. पुलिस ने पति और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. उनको कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है.

Ad