जीजा के भाई से थे प्रेम संबंध, मिलने के लिए बुलाया फिर इस हाल में मिला शव, कांप गए घरवाले

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट थाना क्षेत्र निवासी भाई की साली के साथ युवक का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन, उसकी बड़ी बहन उसकी शादी जायदाद के चक्कर में अपने देवर से कराना चाहती थी।

मंगलवार की रात प्रेमिका ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद बुधवार की सुबह उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मूल रूप से कासगंज जिले के अमांपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी किशन उर्फ मानपाल (22) का शव बड़े भाई सुनील कुमार की ससुराल में दुपट्टे से लटका मिला है। सुनील ने बताया कि पत्नी तीन बहनें हैं, कोई भाई नहीं हैं और ससुराल में 20 बीघा जमीन है। छोटी साली का प्रेम-प्रसंग भाई किशन से करीब तीन साल से चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे। यह बात सभी को पता थी। लेकिन, बीच वाली साली को शादी मंजूर नहीं थी।

बताया कि बीच वाली साली अपने देवर से युवती की शादी कराना चाहती थी। ताकि जमीन को पा सके, इसको लेकर विरोध करती थी। मंगलवार की रात करीब आठ बजे छोटी साली ने भाई को फोन करके बुलाया था। बीच वाली साली अपने पति के साथ पहले से मौजूद थी।

मैंने अपनी पत्नी को फोन करके कहा था कि अगर किशन गया तो अच्छा नहीं होगा। लेकिन, भाई घर पर नहीं पहुंचा। वह कस्बा अमांपुर में मोबाइल की दुकान करता है। वहां से ही सीधे ससुराल पहुंच गया। बताया कि बीच वाली साली, उसके पति व अन्य ने भाई की हत्या करके शव को फंदे पर लटका दिया।

थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमॉर्टम चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराया गया है। परिजन के आरोपों को भी गंभीरता से लिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जो भी स्पष्ट होगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।