CM धामी को मिलने वाले उपहारों की होगी नीलामी, जनहित के कार्यों में किया जाएगा धन का इस्तेमाल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुलाकात तथा विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मिलने वाले उपहारों की नीलामी की जाएगी और इससे मिलने वाले धन का इस्तेमाल जनहित के कार्यों में किया जाएगा।

धामी ने सचिव विनय शंकर पांडेय को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों में उन्हें मिले उपहारों के मूल्य का आकलन कर उनकी नीलामी की जाए और इससे मिलने वाली रकम को जनहित के कार्यों में इस्तेमाल किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण पर लालकुआं में सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर लगाया फर्जी आपत्तियों का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस नीलामी प्रक्रिया में कोई सामान्य व्यक्ति भी भाग ले सकता है। हाल ही में मुख्यमंत्री धामी ने लोगों से समारोह के दौरान अतिथियों को गुलदस्तों की जगह पुस्तक देने की परंपरा शुरू करने की अपील की थी ताकि भावी पीढ़ी में ज्ञान बढ़े। उन्होंने पौधा भेंट करने को भी गुलदस्ते का विकल्प बताया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2027 के चुनावी समर की बिसात बिछनी शुरू: भाजपा ने जारी किया डेढ़ महीने का रोडमैप, कांग्रेस की 17 अगस्त को दिल्ली में अहम बैठक

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने यह एक और पहल की है। धामी को उत्तराखंड या राज्य से बाहर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने के दौरान शॉल, पेंटिंग, विभिन्न प्रकार की आकृतियां सहित अनेक प्रकार के उपहार मिलते हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने सचिव पांडेय को निर्देश दिया कि उपहारों के मूल्य का आकलन कर इनकी नीलामी की जाए। उन्होंने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने को कहा ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को प्रारंभ किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  2027 के चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड में महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की तैयारी, स्वतंत्रता दिवस पर हो सकती है घोषणा
Ad Ad Ad Ad