कांग्रेस को अब अकल आई.. प्राण प्रतिष्ठा के दिन कांग्रेस के सुंदर कांड कराने पर भाजपा का तंज

खबर शेयर करें -

पूरे देश में राममय माहौल बना हुआ है। राजनीतिक गलियारों में भी भगवान राम की ही चर्चा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस पर वॉर छिड़ा हुआ है। अब राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तराखंड महिला कांग्रेस के द्वारा प्रदेश कार्यालय में विशेष पूजा का कार्यक्रम रखा गया है।

इस दिन प्राण प्रतिष्ठा के समय सुंदर कांड का पाठ और भंडारा का आयोजन कराया जाएगा। उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने यह जानकारी दी है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'

गौरतलब है कि बीजेपी लगातार कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि कांग्रेस भगवान राम को नहीं मानती, लेकिन महिला कांग्रेस उनको ये बताना चाहती है कि भगवान राम सब के है न कि केवल बीजेपी के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रियंका वाड्रा की जेठानी के फार्म हाउस विवाद में कूदे विधायक तिलक राज बेहड़, पुलिस से झड़प के बाद गेट पर धरने पर बैठे, आत्मदाह की चेतावनी

वहीं कांग्रेस के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत का कहना है कि कांग्रेस ही नहीं बल्कि देश के हर नागरिक को प्राण प्रतिष्ठा के दिन कुछ ना कुछ करना चाहिए। कांग्रेस को अब अकल आई है कि उन्हें हिंदुओं के बारे में और इस देश के बारे में सोचना चाहिए । राम के बारे में बातें करनी चाहिए और अगर कांग्रेस राम प्रतिष्ठा वाले दिन अनुष्ठान कर रही है तो यह अच्छी बात है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ऐतिहासिक बदलाव: मदरसा बोर्ड समाप्त, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण लागू; CM धामी बोले- 'यूसीसी की तरह वन नेशन वन एजुकेशन की शुरुआत'
Ad