पकड़ा गया ‘दिलेर चोर’, सिर्फ पुलिसवालों के घरों में करता था चोरी, फिर चोरी के गहनों पर लेता था गोल्ड लोन

खबर शेयर करें -

सागर: जिले में एक ऐसा शातिर चोर पकड़ा गया है, जो केवल पुलिसवालों के घरों को ही निशाना बनाता था. उसने मकरोनिया बटालियन के आवासों में रहने वाले पुलिसकर्मियों की नाक में दम कर रखा था. एक के बाद एक डेढ़ माह में 6 चोरी की घटनाओं से पुलिसकर्मी भी सकते में थे. इस शातिर चोर की करतूतों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था. अलग-अलग दिनों में 6 पुलिसकर्मियों के घरों में चोरी होने के बाद महकमे पर ही सवाल खड़े होने लगे.

इसके बाद बढ़ती चोरियों और चोर की चुनौती को देख सागर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. पता चला कि पुरानी मकरोनिया में शिवा चौरसिया नाम का 23 वर्षीय युवक बटालियन में कई बार घूमते हुए देखा गया है. संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को राहतगढ़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई. उसने जब खुलासा किया तो पुलिसकर्मी भी दंग रह गए.

यह भी पढ़ें 👉  9 मौतों के बीच 'बेबस' पिता की जांबाजी; बेटी को बचाने के लिए तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

गोल्ड लोन के पैसों से खेलता था जुआ
पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई. पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक ने बताया कि पुलिसवालों के घर  से उसने जो सोने के गहने चोरी किए थे, उससे वह गोल्ड लोन लेता था. लोन से मिली रकम से वह जुआ खेलता था और इन्हीं पैसों से उसने नई बाइक भी खरीदी थी. गोल्ड लोन देने वाली एक कंपनी में उसका पहले से खाता भी था. आरोपी शिवा चौरसिया ने पुलिसवालों के आवासों में हुई छह चोरी की वारदातों को कबूल किया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

साढ़े तीन लाख का सामान भी बरामद
मकरोनिया थाना प्रभारी महेंद्र कुमार जागेत ने बताया कि 9 जनवरी से लेकर 23 फरवरी तक बटालियन में बने 6 आवासों में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया. इसमें आरक्षक से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के घर शामिल हैं. आरोपी बटालियन में घूमते हुए दिन में रेकी करता था और रात में सूने आवासों में चोरी कर रहा था. उसके कब्जे से करीब साढे तीन लाख रुपये कीमत का सामान भी बरामद किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  मुर्दाघर से 'जिंदा' लौट आया युवक; डॉक्टरों ने बिना जांच किए घोषित किया था मृत, चीर-फाड़ से पहले मची खलबली

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad