बहू का मायका जाना ससुराल वालों को नहीं था पसंद, महिला ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम कि पति जिंदगी भर नहीं भूलेगा

खबर शेयर करें -

बाड़मेर के चौहटन थाना क्षेत्र से सनीसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने दो बच्चों को टांके में डालकर पहले उनकी जान ले ली फिर खुद को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

असल में महिला का उसके मायके जाना ससुराल वालों को पसंद नहीं था। महिला जब भी मायके जाने की बाद करती तो घऱ में कलह हो जाता। ससुराल पक्ष के लोग यह नहीं चाहते थे कि महिला कभी भी अपने मायके जाए मगर महिला कभी-कभार अपने घर चली जाती थी।

इस बार वह इसलिए अपने मायके जाना चाहती थी क्योंकि उसकी छोटी बहन की पांच दिन बाद शादी होने वाली थी। वह किसी भी हाल में अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके जाना चाह रही थी। इसी बात पर उसके ससुराल में विवाद हो रहा था। जिसके बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। जब एक घर से तीन-तीन लाशें निकलीं तो आस-पास के लोग सहम गए। हर तरफ इस घटना की चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

असल में सोनी देवी की सत्ताराम से 12 साल पहले शादी हुई थी मगर कुछ दिनों बाद ही दोनों पक्ष के परिवारों में विवाद हो गया। इनकी शादी के बाद सोनी देवी की बहन की शादी सत्ताराम के भाई से औऱ सोनी देवी के भाई की शादी सत्ताराम की बहन से हो गई। इसके बाद दोनों परिवारों की दूरियां बहुत बढ़ गई। दोनों घरों के लोग एक-दूसरे के घर आते-जाते नहीं थे।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत मेडिकल कॉलेज में रोपे गए पौधे

कुल मिलाकर दोनों परिवारों के बीच पूरी तरह रिश्ता टूट गया था। सोनी देवी भी अपने ससुराल में रहने लगी, उसके बच्चे हो गए। उसका भी मायके आना-जाना बंद हो गया मगर वह मन ही मन अपने घर जाने के लिए तड़पती रहती। कुछ सालों बाद वह कभी-कभार मायके जाने लगी। यह बात उसके ससुराल वालों को पसंद नहीं आती थी। इस कारण अक्सर उसका ससुराल वालों से झगड़ा होता।

वहीं कुछ दिनों पहले ही सोनी देवी की बहन की शादी तय हुई। सोनी भी अपनी बहन की शादी में शामिल होना चाहती थी मगर पति औऱ ससुराल वाले इस बात के खिलाफ थे। इसे लेकर घर में काफी विवाद हुआ। जिसके बाद पांच बच्चों की मां सोनी देवी ने अपने दो मासूमों की हत्या कर खुद को भी आग के हवाले कर दिया। संयोग से उसके तीन बच्चे बाहर थे इसलिए उनकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस सोनी देवी के परिवार को सूचना देकर आगे की कार्रवाई कर रही है।