मोहन भागवत मुर्दाबाद के नारे लगाने पर हुई बहस, बीच शहर में विश्व हिंदू परिषद के नेता को मारी गोली

खबर शेयर करें -

यूपी के मुरादाबाद में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद के नेता संतोष पंडित को गोली मार दी गई। संतोष पंडित की एक व्यक्ति से मोहन भागवत के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाने पर बहस हुई थी।

घटना दिल्ली रोड पर मानसरोवर कॉलोनी गेट के पास की है। हमलावर ने विहिप नेता संतोष पंडित को एचडीएफसी बैंक के सामने गोली मार दी। नाजुक हालत में संतोष पंडित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। हमला करने वाला बीजेपी का नेता है।

8 फरवरी को शुरू हुआ था विवाद…

दरअसल, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की युवा ईकाई ने बीते 8 फरवरी को मुरादाबाद कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया था। महासभा का यह प्रदर्शन आरएसएस चीफ मोहन भागवत द्वारा पंडितों पर की गई टिप्पणी के खिलाफ थी। इस प्रदर्शन को ब्राह्मण महासभा से जुड़े बीजेपी ने महानगर पदाधिकारी रजत शर्मा ने लीड किया था। आरोप है कि इस प्रदर्शन में मोहन भागवत मुर्दाबाद के नारे लगाए गए थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कथित तौर पर बीजेपी से जुड़े लोग भी शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन के विरोध में विश्व हिंदू परिषद नेता संतोष पंडित, मोहन भागवत के पक्ष में सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकर प्रदर्शन करने वाले बीजेपी नेताओं के निष्कासन की मांग कर रहा था। कई दिनों से इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहसबाजी हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

एचडीएफसी के सामने हुई बहस फिर मारी गोली

शनिवार की शाम को दोनों नेताओं और काफी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस के अनुसार संतोष पंडित और रजत शर्मा में यहां भी मोहन भागवत मुद्दे पर बहसबाजी होने लगी। मामला बढ़ा तो रजत शर्मा ने रिवाल्वर निकालकर फायर झोक दिया। गोली संतोष पंडित के सीने में लगी। गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। किसी ने तत्काल पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस की सहायता से संतोष पंडित को शहर के साईं अस्पताल पहुंचाया गया। यहां संतोष की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

क्या बताया पुलिस ने?

सीओ सिविल लाइन्स डॉ.अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम को संतोष पंडित और रजत शर्मा के बीच बहस हुई। तकरार बढ़ी तो रजत शर्मा ने गोली मार दी और फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पीड़ित संतोष पंडित का वीडियो स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है। आरोपी रजत शर्मा की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार