भाई को इंसाफ दिलाने के लिए जेम्स बॉन्ड बनी बहन, भाभी की खूनी करतूतों का किया खुलासा

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बीते दिनों बंद कमरे में आग लगने से एक फिजियोथेरेपिस्ट की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक फिजियोथेरेपिस्ट की बहन ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी कि उसके भाई की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या है. मृतका की बहन ने इस हत्‍या में अपनी भाभी का हाथ होने का आरोप लगाया है.

दरअसल मृतक की बहन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मृतक डॉक्टर भाई की पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था. उसकी भाभी कई लोगों के संपर्क में थी. जिसके चलते उसके भाई से आए दिन झगड़ा होता रहता था. इसी अनबन के चलते उसकी भाभी ने रात के समय जब भाई सो गया, तब बाहर से कुंडी लगाकर अंदर कमरे में आग लगा दी. इससे उसके भाई की दर्दनाक मौत हो गई.

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल ये पूरा मामला झांसी जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. जहां पश्चिम बंगाल से झांसी आकर बसे फिजियोथेरेपिस्ट श्याम सुंदर का शव घर के बंद कमरे से बरामद किया गया था. कमरे में आग लगी थी, जिसके चलते आग में जिंदा जलकर फिजियो के डॉक्टर श्यामसुंदर की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में प्रथम दृश्य पुलिस को शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगकर फिजियोथेरेपिस्ट की मौत होने का मामला समझ में आया था.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

सीसीटीवी में कैद हुई सच्चाई
एक हादसे में भाई की मौत की सूचना मिलते ही मृतक श्यामसुंदर की बहन पश्चिम बंगाल से झांसी लौटी. झांसी आकर मृतक की बहन ने पूरे मामले की जांच पहले खुद शुरू की. मृतक फिजियोथेरेपिस्ट की बहन ने खुद की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले. आसपास रहने वाले लोगों से बातचीत के बाद मृतक की बहन ने थाना नवाबाद में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसकी भाभी का चाल चरित्र ठीक नहीं था. उसके मृतक भाई श्यामसुंदर से उसकी भाभी कि आए दिन अनबन होती रहती थी. इस अनबन के पीछे उसकी भाभी का कई लोगों से संपर्क होने के साथ-साथ उसी गतिविधियां गलत दिशा में जाना था. पति-पत्नी में झगड़ा जब बढ़ने लगा इसके बाद उसकी पत्नी ने सनसनीखेज प्लान बनाते हुए रात के समय पहले कमरे में आग लगाई, इसके बाद बाहर से कुंडी बंद कर दी. यह सब पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया अरेस्ट
वहीं, मृतक फिजियोथेरेपिस्ट की बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक श्यामसुंदर की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी राधेश्याम राय का कहना है कि जब यह मामला सामने आया था. उसमे कमरा बंद था और उसमें आग लगी हुई थी. कमरा बंद होने के कारण फिजियोथेरेपिस्ट श्यामसुंदर गंभीर रूप से आग में झुलस चुके थे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई थी. फिलहाल बहन की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है. साथी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार