
राजू अनेजा,सितारगंज। चार साल बाद विदेश से घर लौटे पिता को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि वह अपने बेटे को गले लगाने नहीं, बल्कि उसे कंधा देने आएगा। विदेश जाने का सपना संजोए कक्षा 11 के छात्र नवजोत सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने हर आंख नम कर दी।
गांव नवदिया हरैया (अमरिया), जिला पीलीभीत निवासी 18 वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र जसवंत सिंह शनिवार सुबह बाइक से सितारगंज आईलेट्स कोचिंग जा रहा था। गुरु का ताल आगरा गुरुद्वारा के पास ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से नवजोत सड़क पर गिर पड़ा और ट्रॉली के नीचे आ गया। पहिया सिर के ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
नवजोत के पिता जसवंत सिंह चार साल से विदेश में नौकरी कर रहे थे और कुछ दिन पहले ही घर लौटे थे। बेटे के बेहतर भविष्य और विदेश भेजने की तैयारी को लेकर परिवार में उम्मीदें थीं, लेकिन एक हादसे ने सब कुछ छीन लिया। जब पिता ने अपने ही बेटे की अर्थी को कंधा दिया तो मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। मां बदहवास होकर बार-बार बेसुध हो जा रही थीं, वहीं बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में शोक की लहर रही। उधर, हादसे के बाद फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश पुलिस कर रही है।
ताजा खबर
- पीलीभीत में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से उधम सिंह नगर के एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 बच्चे गंभीर
- हल्दूचौड़ में सड़क किनारे मिला दुर्लभ ‘इंडियन फ्लैपशेल’ कछुआ: सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी की सजगता से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
- MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना कल: नैनीताल रोड रहेगी जीरो जोन, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान
- बाप की गोद में बेटे की सांसें टूटती रहीं, आसपास खड़ी भीड़ मोबाइल में कैद करती रही मौत का मंजर
- केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर, 5 साल के मासूम की मौत; 1100 यात्रियों को निकाला गया सुरक्षित
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने की मांग को पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल का पूर्ण समर्थन: कहा- ‘बिंदुखत्तावासियों से पारिवारिक रिश्ता, हक मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’
- ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने भिड़ंत में मासूम समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 10 घायल
- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर भड़का जनाक्रोश: कुड़ाई ने सरकार को दी अनिश्चितकालीन अनशन और चक्का जाम की चेतावनी
- विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद
- बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली

