
राजू अनेजा,नैनीताल/भवाली। किशोरी से दुष्कर्म के आरोप ने भवाली का माहौल सुलगा दिया है। आरोपी के जेल जाने के बाद मामला कानून की चौखट से निकलकर सियासत की चौपाल तक पहुंच गया है। भाजपा ने बदलती डेमोग्राफी, नजूल भूमि और मस्जिद की स्वीकृति की जांच का मुद्दा उठाया तो जवाब में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर पुतला दहन कर दिया। नगर में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है।
मंगलवार को भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि भवाली में सरकारी और नजूल भूमि पर निर्माण कराए जा रहे हैं और उन्हें सुविधाओं के लिए एनओसी तक जारी की जा रही है। प्रतिनिधियों ने भवाली सेनिटोरियम स्थित मस्जिद की भूमि की वास्तविक स्वीकृति की जांच, शेष भूमि को जनहित में उपयोग करने और स्टांप पर हो रही कथित सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की।
दूसरी ओर, नजूल भूमि पर बसे लोगों के चिन्हीकरण और संभावित कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय के साथ कुछ स्थानीय लोग भी लामबंद हो गए। मुख्य चौराहे पर भाजपा नेताओं के पुतले फूंके गए और आरोप लगाया गया कि शहर का सांप्रदायिक संतुलन बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। सभासदों ने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि किसी भी पक्ष विशेष को निशाना बनाकर कार्रवाई स्वीकार नहीं होगी।
भवाली में अब सवाल सिर्फ एक आपराधिक घटना का नहीं रहा—यह मामला जमीन, जनसंख्या और जनभावनाओं की लड़ाई में बदलता दिख रहा है। प्रशासन के लिए चुनौती दोहरी है: एक ओर कानून का पालन, दूसरी ओर सामाजिक सौहार्द की रक्षा। हालात पर पुलिस की कड़ी नजर है, लेकिन शहर में तनाव की परतें अभी भी साफ महसूस की जा रही हैं।
ताजा खबर
- तीन छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता: स्कूल जाने के बजाय काठगोदाम से ट्रेन में हुईं सवार, आक्रोशित परिजनों ने घेरा थाना
- नैनीताल दुग्ध संघ की बोर्ड बैठक में 34 प्रस्तावों पर चर्चा, दीपावली से पूर्व दुग्ध उत्पादकों को ₹2.75 करोड़ लाभांश बांटने पर बनी सहमति
- किच्छा घटना के विरोध में लालकुआं में गर्माया माहौल: कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार और पूर्व विधायक का पुतला
- सत्ता के दबाव और हिंसा से नहीं दबेगी जनता की आवाज, बेहड़ के साथ चट्टान की तरह खड़ा है कांग्रेस कार्यकर्ता -अलका पाल
- किच्छा प्रकरण पर पंजाबी समाज में उबाल, तिलकराज बेहड़ के समर्थन में एकजुट हुई उत्तरांचल पंजाबी महासभा
- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: हल्द्वानी में आंधी-बारिश के साथ छाया अंधेरा, 7 पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट जारी
- पिथौरागढ़ और चंपावत में अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम घोषित: 23 से 29 नवंबर तक बनबसा में जुटेगी युवाओं की भीड़
- उत्तराखंड में 2027 चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फेरबदल: विवादों के बीच दुष्यंत गौतम की छुट्टी, राम माधव बने नए प्रदेश प्रभारी
- मानिला राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी: 29 सितंबर को होगा मतदान, परिसर में धारा 144 लागू
- किच्छा में स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात फिर हंगामा: मतपेटियों को बदलने की आशंका जता कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

