समलैंगिक संबंधों में आड़े आया पार्टनर का पति तो रची हत्या की साजिश, सच जानकर उड़े सबके होश

खबर शेयर करें -

समलैंगिक संबंधों की ऐसी खौफनाक कहानी आपने नहीं सुनी होगी। महिला का पति समलैंगिक संबंधों में आड़े आ रहा था तो पहले पार्टनर के पति के साथ अंतरंग संबंध बनाए।

पर उसे अपनी पत्नी के साथ महिला के नजदीकी संबंध नागवार लगने लगे तो महिला को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने अपने पार्टनर के पति की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी दे डाली और हत्या के बाद उसका मोबाइल अपने पास रख लिया। जब इस मामले का खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए।

पत्नी के साथ महिला के बढती नजदीकी पर बिगड़े

जानकारी के अनुसार, महिला रानी कुमारी को पवन राम की पत्नी नीशू से प्यार हो गया। उसका नीशू के साथ समलैंगिक संबंध था और वह उसी के साथ रहना चाहती थी। इस बारे में वह नीशू से बात करती थी तो नीशू उसके प्रस्ताव का विरोध करती थी। इसी दौरान महिला की जान पहचान नीशू के पति पवन राम से हो गई। उसने पवन के साथ भी संबंध बनाए। जिससे उसे नीशू के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं हो। वह कई बार नीशू के घर रात में भी रूकी। पर पवन अपनी पत्नी और रानी कुमारी के बढते संबंधों को देखकर सहज नहीं थे। वह उसका विरोध करने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

हत्या की रची साजिश

महीने भर पहले रानी कुमारी पवन के घर गयी थी तो उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया। इसकी वजह से वह रात में ही अपने घर आ गई और पवन के हत्या की योजना तैयार करने लगी। ताकि वह उसकी पत्नी नीशू के साथ आराम से रह सके। रानी कुमारी ने अपने साथियों प्रिंस, मोनू और अपने भाई राहुल के साथ मिलकर पवन के हत्या की योजना बनाई। उसने पवन की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी भी दी, जिसके लिए बतौर एडवांस 20 हजार रुपये भी दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

दरअसल, बीते 21 फरवरी की सुबह भूसौला दानापुर निवासी ट्रैक्टर चालक पवन राम (34) की बालू खरीदने के बहाने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाहपुर इलाके के सरारी-उसरी मार्ग पर हुए वारदात में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब लालकोठी निवासी रानी कुमारी को उसके साथी राहुल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन कर रही पुलिस टीम से भिड़े युवक, दरोगा का चश्मा तोड़ा, सिपाही की वर्दी फाड़ी, पुलिसकर्मियों से गुत्थमगुत्था, दो युवक गिरफ्तार