बेटे द्वारा किए गए प्रेम विवाह से नाखुश पिता ने बहु पर झोंका फायर, पुत्र की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
Unhappy with the love marriage done by the son, the father opened fire on the daughter-in-law, registering a case on the son's complaint, the police arrested the accused father

राजू अनेजा,काशीपुर। क्षेत्र में ससुर द्वारा अपनी बहू पर फायर झोंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है पुलिस ने पुत्र की त तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है
कचनाल गुसाई निवासी रितिक कंबोज पुत्र उमेश कंबोज ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता रमेश कम्बोज पुत्र रामप्रसाद उसके प्रेम विवाह से नाराज चल रहे थे। 3 फरवरी की सुबह किसी मामूली बात पर उन्होंने उसकी पत्नी पर गुस्से में तमंचे से फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता ने खिलाफ प्राणघातक हमला सहित 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

