प्रेमी ने किया शादी से इंकार तो प्रेमिका ने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर फावड़े से काट शव दफनाया
आजमगढ़। साल का फरवरी महीना वैसे तो इजहार-ए-मोहब्बत का महीना माना जाता है, जहां दो जोड़े एक दूसरे से मिलते हैं और सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाते हैं लेकिन इसी प्यार के महीने में जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसके बाद लोगों का मोहब्बत करने वालों की रूह कांप गई.
यहां प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर अपने होने वाले प्रेमी की फावड़े से काटकर न सिर्फ हत्या की बल्कि मोहब्बत के साथ ही उसके शरीर को भी दफन कर दिया.
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए प्रेमिका व उसके पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त फावडा बरामद कर लिया है। दरअसल बिलरियागंज थाना क्षेत्र के छिछोरी गांव का निवासी राम दो फरवरी को आचानक घर से लापता हो गया था.

परिजनों ने उसकी खोजबीन करने के बाद पुलिस में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई. बीते 5 फरवरी को राम का शव मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मैगापुर गांव के कौडिया नाले के पास बरामद हुआ. इस मामले की स्वाट व मुबारकपुर पुलिस जांच कर रही थी. कॉल डिटेल खंगालने के बाद पुलिस ने राम के भाई प्रदीप की साली रूबीना को हिरासत में लिया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
रूबीना ने बताया कि वह राम से बेहद प्यार करती थी और वह भी उससे प्यार करता था। दोनों के बीच शारिरिक संबन्ध भी था लेकिन राम ने जब रूबीना से शादी करने से इनकार कर दिया तो रूबीना ने राम को रास्ते से हटाने के लिए अपने पूर्व प्रेमी रविन्द्र कुमार के साथ मिलकर राम को फावडे से काटकर हत्या कर दी और शव को गांव से कुछ दूर स्थित नाले के पास स्थित खेत में दफन कर दिया था. पुलिस ने हत्या में शामिल रूबीना और उसके पूर्व प्रेमी रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल फावड़ा भी बरामद कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

