विवाहिता को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वाला मोबाइल बरामद

खबर शेयर करें -
लालकुआं (नैनीताल)। ग्राम गंगापुर कबडाल (मोटाहाल्दू) में बीते 6 अगस्त को एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर की गई खुदकुशी के मामले में लालकुआं थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके जरिए मृतका के आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पकड़ा गया मुख्य आरोपी आशिक अली (निवासी शेरगढ़, बरेली; हाल निवासी हल्दूचौड़) है, जिसे रविवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
पति के हेल्पर ने जाल में फंसाकर किया ब्लैकमेल; धमकी देने वाले दो अन्य नामजद आरोपियों की जांच जारी
मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता (निवासी मुक्तेश्वर) ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके दामाद का हेल्पर आशिक अली विवाहिता को आपत्तिजनक सामग्री के जरिए ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा था। इसके अलावा, दो अन्य नामजद आरोपियों—साहिब अली और देवेश गंगवार पर पीड़िता के पति को कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों को जुटाते हुए आरोपी आशिक अली को दबोचा। पुलिस फिलहाल धमकी देने वाले अन्य दोनों आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें 👉  घाट-पिथौरागढ़ एनएच पर मुन्ना बैंड के पास भारी भूस्खलन: 20 घंटे से बंद 'लाइफलाइन', एडीएम ने लिया जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग पर भड़का जनाक्रोश: 6 हजार से अधिक ग्रामीणों ने किया जेड सेक्टर में प्रदर्शन, दोपहर में निकलेगी महारैली