जिस प्रेमी के साथ पति को मारने का बनाया प्लान, उसी ने ले ली महिला की जान; वजह चौंकाने वाली

खबर शेयर करें -

बरेली में मिनी बाइपास पर निर्माणाधीन बस स्टैंड की कोठरी में महिला की हत्या का इज्जतनगर पुलिस ने खुलासा कर दिया। महिला के प्रेमी और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी पीलीभीत के गजरौला निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया।

अशोक ने बताया कि प्रेमिका उस पर अपने पति की हत्या करने और खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी।

इससे परेशान होकर उसने उसकी हत्या कर दी। अशोक ने पुलिस को बताया कि बुधवार को वह प्रेमिका से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा तो वह राशन लाने के लिए कहने लगी। अशोक ने रुपये नहीं होने की बात कही तो वह झगड़ा करने लगी। विवाद बढ़ने पर अशोक ने बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

हत्या के बाद अशोक उसका फोन लेकर बीसलपुर भाग गया। वहां से वह दूसरी जगह भागने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने अशोक के पास से महिला का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला का पति टेंपो चलाता था। चार साल पहले अशोक का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसकी भनक महिला के पति को लग गई। इसके बाद महिला परिवार समेत बरेली आकर रहने लगी। अशोक बरेली में भी महिला से मिलने आने लगा तो उसके पति ने देख लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

पिछले साल महिला ने अशोक और उसके बहनोई के खिलाफ इज्जतनगर थाने में सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बहनोई जेल चला गया, लेकिन अशोक ने हाथ-पैर जोड़कर महिला के बयान अपने पक्ष में करा लिए।

यह भी पढ़ें 👉  राहगीरों को ठंडा पानी पिलाने से पहले रिश्वत से अपनी प्यास बुझा रहे थे जेई साहब, विजिलेंस ने फेर दिया अरमानों पर पानी

इसके बाद महिला अशोक पर खेत बेचकर रुपये देने और पति की हत्या कर शादी करने का दबाव बनाने लगी। अशोक के मुताबिक प्रेमिका उसे इस्तेमाल करना चाहती थी। इसी वजह से उसे रास्ते से हटा दिया।

Ad