सास-पत्नी कहती थीं पागल, तो गुस्से में ट्रेन से टकरा गया पति
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक युवक ने 14 जनवरी को ट्रेन से टकराकर खुदकुशी की कोशिश की. इस टक्कर में वह तो जिंदा बच गया, लेकिन उसके दोनों पर पूरी तरह कट गए. इस दौरान रेलवे के डॉक्टर उसके पास देवदूत बनकर पहुंचे. उन्होंने सही समय पर उसका इलाज कर नया जीवन दिया. आत्महत्या की कोशिश करने वाले शख्स ने बताया कि वह घरेलू कलह से पीड़ित है. सास और पत्नी उसे प्रताड़ित करती हैं.
जानकारी के मुताबिक, शनिवार को किसी ने नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर सूचना दी कि एक युवक पटरियों पर घायल अवस्था में पड़ा है. सूचना मिलते ही रेलवे के डॉक्टर और रेलवे पुलसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि एक युवक पटरियों पर लहू-लुहान पड़ा है. उसके दोनों पैर कटे हुए हैं. उसके बाद तुरंत एंबुलेंस भी बुला ली गई. मौके पर डॉक्टर आरआर कुर्रे ने युवक का मौके पर ही इलाज शुरू कर दिया.

इस तरह की आत्महत्या की कोशिश
मौके पर इलाज मिलने के बाद युवक की स्थिति जब थोड़ी ठीक हुई तो उसे अस्पताल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि युवक ने नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन से इटारसी की ओर जाने वाली प्रयागराज-छिवकी पैसेंजर से टकराकर आत्महत्या की कोशिश की. युवक ने बताया है कि उसे पारिवारिक तनाव है. उसके घर में कलह मची रहती है. उसकी सास और पत्नी उसे पागल कहती हैं.
ट्रेन से टकराकर बुजुर्ग की मौत
दूसरी ओर, मंडला में एक बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रेन से टकरा गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बुजुर्ग रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान तेज गति से ट्रेन आई और यह हादसा हो गया. मृतक की पहचान आत्माराम झारिया के रूप में हुई है. मृतक मांगा गांव के रहने वाले थे. वे पूर्व प्रिंसिपल थे. फिलहाल बम्हनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें


