सेंचुरी पेपर मिल के श्री राधा कृष्ण मंदिर में किया गया मां बगुलामुखी पुस्तक का पूजन

खबर शेयर करें -

लालकुआं: सैंचुरी पल्प एण्ड पेपर मिल परिसर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर मिल के एच आर हैड अरुण प्रकाश पांडे ने पूर्व जज स्व उमाशंकर पांडे की स्मृति में लिखित ” जय मॉ बगलामुखी” पुस्तक का विधि विधान के साथ पूजन कार्य सम्पन्न किया। धार्मिक व पर्यटन के लिए महत्व पूर्ण पुस्तक में रमाकांत ने उत्तराखंड के कई धार्मिक व पर्यटन स्थलों की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गोल्ड लोन की मूल रकम ब्याज समेत चुकाने के बाद भी महिला लगाती रही बैंक के चक्कर, उपभोक्ता आयोग ने माना सेवा में कमी

सैंचुरी मिल परिसर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित रामनवमी महोत्सव के भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच श्री अरुण प्रकाश पांडे ने पवित्र पुस्तक जय मा बगलामुखी के पूजन का अवसर मिलने पर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया।

श्री पांडे ने पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार रमाकान्त पन्त को बधाई देते हुए कहा कि श्री पन्त विगत कई वर्षों से सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार व सेवा कार्यों में समर्पित भाव से काम करते आ रहे हैं । निश्चित रूप से यह अत्यधिक सराहनीय कार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: ताकुला के पास खाई में गिरी अनियंत्रित कार, 4 लोग गंभीर रूप से घायल; स्थानीय युवक और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

उन्होंने पुस्तक लेखन में सहभागी रहे पत्रकार प्रकाश जोशी, मदन मधुकर, ललित पंत को भी बधाई दी।
आज के इस पावन अवसर पर सैंचुरी मिल के तमाम अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवारी जन उपस्थित थे।